अपडेटेड 22 February 2026 at 07:08 IST
Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: आज इन 5 राशियों को मिलेगा मनचाहा फल, धार्मिक यात्रा के बनेंगे योग; पढ़ें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: आज रविवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: ज्योतिष शास्त्र में रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है और जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में आज किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहने वाला है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक शांति लेकर आया है। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहने वाला है। आपके आय में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई काम करें।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मन में शांति रहेगी। बैंक बैलेंस भी अच्छा रहेगा।
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने को लेकर आया है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सुकून भरा रहेगा। आप जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई काम करें।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन का आत्मविश्वास से भरा रहेगा। भविष्य में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपको निवेश से लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 22 February 2026 at 07:08 IST