अपडेटेड 22 February 2026 at 07:04 IST
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर की एयरस्ट्राइक, आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा, कई लोगों की मौत; तालिबान ने कहा- बदला लेंगे
Pakistan airstrike on Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर बम बरसाए है। जहां इस्लामाबाद ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। तो इस हमले में रिहायशी इलाकों और मदरसे पर भी हमला करने की जानकारी सामने आई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Pakistan- Afghanistan news: पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। इस्लामाबाद ने अफगान में घुसकर आतंकी कैंप और ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि हमला गना खेलो और गरदा सामिया जिलों में किया गया है। यही नहीं हवाई हमले में आम लोगों के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की भी बात सामने आई है। हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। तालिबान ने भी इस हमले का बदला लेने की कसम खाई है।
हालिया हमलों के बाद पाकिस्तान की कार्रवाई
पाकिस्तान के मुताबिक जिन ठिकानों पर उसने हमले किए वो प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP और इस्लामिक स्टेट-खोरासान (ISKP) से जुड़े थे। पाकिस्तान TTP को ‘फितना अल खवारिज’ कहता है। हाल के समय में पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमलों, जिनमें इस्लामाबाद की इमाम बारगाह, बाजौर और बन्नू में हुए धमाके शामिल हैं, उसके बाद जवाबी कार्रवाई में यह एयरस्ट्राइक की गई है।
7 ठिकानों पर हमले का दावा
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने रविवार (22 फरवरी) सुबह 'X' पर एयरस्ट्राइक की जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और उसके सहयोगी संगठनों के 7 कैंपों पर इंटेलिजेंस-आधारित चयनात्मक ऑपरेशन किए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक गुट पर भी कार्रवाई की गई। हालांकि ये नहीं साफ किया कि हमले किन सटीक स्थान पर किए गए।
मंत्रालय का आरोप है कि आत्मघाती बम विस्फोटों अफगानिस्तान स्थित नेतृत्व और संचालकों के निर्देश पर हुए थे। कहा गया कि इन हमलों की जिम्मेदारी TTP और इस्लामिक स्टेट-खोरासान (ISKP) से जुड़े तत्वों ने इसकी जिम्मेदारी ली। इसके बाद खुफिया जानकारी के आधार पर चुने हुए ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई।
Advertisement
मदरसे को भी बनाया निशाना
पाकिस्तान के इस हमले पर अफगानिस्तान की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई। अफगान सरकार ने मदरसे को भी निशाना बनाने की बात कही गई। साथ ही इन हमलों में 19 आम लोगों की मौत का दावा किया गया। अफगानिस्तान ने इस हमले का बदला लेने की बात भी कही है।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों पर थोपे गए 10% ग्लोबल टैरिफ को बढ़ाया, अब 15% वसूलेंगे; कहा- अभी और बढ़ाऊंगा
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 22 February 2026 at 07:04 IST