अपडेटेड 20 October 2025 at 07:56 IST
Aaj Ka Rashifal 20 October 2025: आज दिवाली के दिन मिथुन, तुला समेत इन 5 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, देखें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 20 October 2025: आज सोमवार का दिन है और दिवाली भी है। आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 20 October 2025: हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही इस दिन कुबेर देवता और भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है। दिवाली के दिन दीपक जलाने की मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन प्रभु श्रीराम 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। तभी से इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने की परंपरा है।
अब ऐसे में आज किन राशियों का दिन अच्छा रहने वाला है और किसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज मेष राशि वालों का दिन
आज मेष राशि वालों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। आज किसी भी तरह की कोई बात मन में न रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा।
आज वृषभ राशि वालों का दिन
आज वृषभ राशि वालों का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपके सभी सोचे हुआ काम पूरे होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपके मन में शांति रहेगी।
आज मिथुन राशि वालों का दिन
आज मिथुन राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको लाभ के नए अवसर मिलेंगे। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आज आप खुशी महसूस करेंगे।
ये भी पढ़ें - सावधान..! त्योहारों में मिलावटी मिठाई तो नहीं खा रहे? बाजार में मिलने वाली नकली मिठाइयों की ऐसे करें पहचान
आज कर्क राशि वालों का दिन
आज कर्क राशि वालों का दिन धन लाभ लेकर आया है। आप जिस भी योजना पर काम कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।
आज सिंह राशि वालों का दिन
आज सिंह राशि वालों का दिन सुख-समृद्धि से भरा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
आज कन्या राशि वालों का दिन
आज कन्या राशि वालों का दिन तरोताजा रहने वाला है। आपके सभी कार्य सफल होंगे। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत में पहले से सुधार होगा।
आज तुला राशि वालों का दिन
आज तुला राशि वालों का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन
आज वृश्चिक राशि वालाों का दिन उमंग से भरा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। बिजनेस में लाभ हो सकता है। आज भावनाओं में आकर कोई भी फैसला न करें।
आज धनु राशि वालों का दिन
आज धनु राशि वालों का दिन बढ़िया रहने वाला है। परिवार में सभी लोगों का सपोर्ट मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी योजनाएं आज सफल होंगी।
आज मकर राशि वालों का दिन
आज मकर राशि वालों का दिन खुशहाल रहने वाला है। आज एजुकेशन सेक्टर में आप अच्छा करेंगे। सेहत में पहले से सुधार होगा। माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें।
आज कुंभ राशि वालों का दिन
आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आज आप नई योजना पर काम कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।
आज मीन राशि वालों का दिन
आज मीन राशि वालों का दिन आत्मऊर्जा से भरा रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर धूमने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 20 October 2025 at 07:56 IST