अपडेटेड 20 November 2025 at 06:59 IST

Aaj ka Rashifal 20 November 2025: वृश्चिक राशि में साल का अंतिम चतुर्ग्रही योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत; पढ़िए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 20 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष अमावस्या है। आइए जानते हैं इस दिन कौन सी राशि का कैसा रहेगा दिन।

Aaj ka Rashifal | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: 20 नवंबर 2025 यानि गुरुवार को मार्गशीर्ष अमावस्या मनाई जा रही है। इस दिन को ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जाता है। आज ग्रहों की चाल बड़ी घटनाओं को संकेत देती है। कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। 

आज वृश्चिक राशि में साल का अंतिम चतुर्ग्रही योग भी लग रहा है। आइए जानते हैं आज सभी राशियों के बारे में।

मेष राशि

आज मेष राशि वालों के लिए सिचुएशन थोड़ी प्रतिकूल साबित हो सकती हैं। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति नॉर्मल रहेगी। बिजनेस ठीक चलेगा लेकिन ज्यादा आच्छे फल नहीं मिलेंगे। सूर्य को जल अर्पित करें और लाल रंग की चीज को अपने पास रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज हेल्थ और पार्टनर के साथ संभलकर चलने की जरूरत है। प्यार और संतान दोनों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज के दिन पीली चीज को दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों पर दुश्मनों का दबदबा रहेगा और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। हेल्थ ठीक हो सकती है, लेकिन प्यार और संतान की स्थिति अनुकूल रहेगी। काली मां को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज बच्चों की सेहत पर नजर रखने की जरूरत है। प्यार में अनावश्यक बहस से बचें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को अभी टाल दें। प्यार और बिजनेस सामान्य रहेंगे। लाल वस्तु पास रखना लाभदायक होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज घर और परिवार में हल्की परेशानी या विवादों का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक सुखों में कमी महसूस हो सकती है। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। पीली वस्तुओं को अपने साथ रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज बिजनेस में अस्थिरता बनी रह सकती है। खुद और परिवार दोनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु दान करना शुभ है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बनी रहना जरूरी है। किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट करना फिलहाल टाल दें। हेल्थ ठीक-ठाक रहेगी। प्यार और बिजनेस की स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन थोड़ा आलस और कमजोरी महसूस हो सकती है। वृश्चिक राशि में साल का अंतिम चतुर्ग्रही योग होगा। हेल्थ प्रभावित रह सकती है। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति सकारात्मक रहेगी। पीली वस्तु पास में रखें।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज का दिन खर्चें बढ़ सकते हैं और मेंटली आपको तनाव रह सकता है। सिर दर्द या आंखों में जलन हो सकती है। पार्टनरशिप में मतभेद पैदा हो सकते हैं। प्यार और बिजनेस में स्थिति नॉर्मल रहेगी। लाल रंग की वस्तु पास में रखें।

मकर राशि

मकर राशि वालों को अपनी सैलरी और खर्चों में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। गलत या भ्रामक खबरें भी मन विचलित रह सकता है। कहीं भी आने और जाने की जर्नी में दिक्कत आने की संभावना हो सकती है। हेल्थ, प्यार और बिजनेस मध्यम रहेंगे। लाल वस्तु का दान करना शुभ माना गया है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज कानूनी मामलों से बचना चाहिए। हेल्थ प्रभावित हो सकती है, लेकिन प्यार और बच्चों के साथ स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बिजनेस सामान्य रहेगा। हरी रंग की चीज को अपने पास में रखें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज कहीं भी जाने की  जर्नी असुविधाजनक रह सकती है और अनावश्यक अपमान का भाव मन में आ सकते हैं। हेल्थ ठीक-ठाक रहेगा। प्यार और बच्चों के साथ की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार भी औसत रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

यह भी पढ़ें: इन गलतियों के कारण छिन सकती हैं आपके घर की बरकत
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 20 November 2025 at 06:59 IST