अपडेटेड 20 March 2026 at 07:21 IST
Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: आज मेष, धनु और मीन समेत इन 5 राशियों को होगा धन लाभ, मिलेगी सफलता; जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन आपको उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप कुछ उपाय भी कर सकते हैं। अब ऐसे में आज का दिन कैसा रहेगा? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: आज शुक्रवार का दिन धन, वैभव और सुख-संपत्ति की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। आज चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और कई शुभ योगों का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल-
मेष राशि
आज आत्मचिंतन का दिन है। जल्दबाजी में फैसले न लें। काम में धैर्य रखें, तभी सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि
आज का दिन काफी शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और काम में सराहना मिलेगी। नए संपर्क से लाभ होगा।
मिथुन राशि
काम में अनुशासन बनाए रखें। करियर में सम्मान और सफलता मिलने के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि
आज आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार से खुशी मिलेगी।
सिंह राशि
खर्चों पर नियंत्रण रखें। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। गुस्से से बचें।
कन्या राशि
आज मेहनत का फल मिलेगा। टीमवर्क से सफलता मिलेगी। सेहत के लिए हल्का भोजन करें।
तुला राशि
सेवा और नौकरी में सफलता मिलेगी। नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि
आज रचनात्मक काम में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और योजनाएं सफल होंगी।
धनु राशि
घर-परिवार पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी या घर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। माता का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
आज बातचीत में सुधार लाएं। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए खास है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा और नई पहचान बन सकती है।
मां लक्ष्मी की कृपा के लिए आज का उपाय
- मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
- “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें।
- जरूरतमंद को सफेद वस्त्र या मिठाई दान करें।
यह जरूर पढ़ें: Ashtadash Yog 2026: नवरात्रि में सूर्य-बुध का दुर्लभ संयोग बनाएगा अष्टादश योग, जानें किन 5 राशियों की खुलेगा किस्मत का ताला
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 20 March 2026 at 07:11 IST