अपडेटेड 18 March 2026 at 14:39 IST

Ashtadash Yog 2026: नवरात्रि में सूर्य-बुध का दुर्लभ संयोग बनाएगा अष्टादश योग, जानें किन 5 राशियों की खुलेगा किस्मत का ताला

Lucky Zodiac Signs 2026: अष्टादश योग को बहुत ही शुभ माना जाता है और इस बार यह खासतौर पर केवल 5 राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। हालांकि, हर किसी को मेहनत और समझदारी से काम लेना जरूरी है, तभी इस योग का पूरा लाभ मिल पाएगा।

ashtadash-yog-2026-surya-budh-coincidence-before-chaitra navratri-lucky-zodiac-signs-mesh-tula-dhanu singh mithun rashi
अष्टादश योग 2026 | Image: Freepik

Surya Budh Sanyog 2026: नवरात्रि के पावन दिनों में इस बार एक बेहद खास और शुभ संयोग बना है, जिसे अष्टादश योग कहा जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य और बुध 18 डिग्री के कोण पर आते हैं, तब यह दुर्लभ योग बनता है। इस योग को बुद्धि, सफलता और तरक्की देने वाला माना जाता है।

मान्यता है कि जब भी यह योग बनता है, तब कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। इस बार भी 5 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। तो चलिए जानते हैं इन राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा।

मेष राशि

इस समय मेष राशि वालों के अंदर आत्मविश्वास जबरदस्त बढ़ेगा। आपकी लीडरशिप क्वालिटी और बेहतर होगी, जिससे लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे। इसके अलावा विरोधियों पर आप भारी पड़ सकते हैं। सलाह यही है कि किसी विवाद में पड़ने से बचें और अपने काम पर फोकस रखें।

Uploaded image

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की सोचने और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आप जो भी काम सोच-समझकर करेंगे, उसमें सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। साथ  ही, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। अगर आप कुछ नया करने का सोच रहे हैं, तो यह समय बिल्कुल सही है।

Advertisement

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक राहत लेकर आ सकता है। अगर आप पैसों या कर्ज को लेकर परेशान थे, तो अब समाधान मिल सकता है। इसके अलावा नई कमाई के रास्ते खुल सकते हैं। साथ ही, रुके हुए सरकारी काम भी अब पूरे होने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए निवेश के मामले में यह समय अच्छा है। इस दौरान सोच-समझकर किया गया निवेश आपको अच्छा लाभ दे सकता है। हालांकि शॉर्टकट या सट्टेबाजी से बचना जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है। आपकी बातों में मिठास बढ़ेगी और लोग आप पर भरोसा करेंगे।

Advertisement
Uploaded image

धनु राशि

धनु राशि वाले इस समय अपने स्किल्स को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। जो लोग अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय शुभ है। नया घर, प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। साथ ही, विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई का मौका मिल सकता है।

अष्टादश योग को बहुत ही शुभ माना जाता है और इस बार यह खासतौर पर मेष, मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। हालांकि, हर किसी को मेहनत और समझदारी से काम लेना जरूरी है, तभी इस योग का पूरा लाभ मिल पाएगा।

यह जरूर पढ़ें: Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, जानें किन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 18 March 2026 at 14:39 IST