अपडेटेड 18 February 2026 at 07:09 IST
Aaj Ka Rashifal 18 February 2026: आज इन 5 राशियों पर रहेगी भगवान गणेश की कृपा, आर्थिक तंगी होगी दूर;पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 February 2026: आज बुधवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 18 February 2026: ज्योतिष शास्त्र में सभी दिन का संबंध ग्रहों और नक्षत्रों से है। वहीं आज बुधवार का दिन है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। अब ऐसे में आज बुधवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। आपको लव प्रपोजल मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनचाहा परिणाम लेकर आया है। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। पैसों की लेन-देन से बचें।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान लेकर आया है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। धन लाभ होगा।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप घूमने-फिरने जा सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सेहत में सुधार लेकर आया है। माता-पिता के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आपको धन लाभ हो सकता है।
तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-सौभाग्य से भरा रहने वाला है। आप भविष्य में मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी परेशानियां दूर होंगी।
वृश्चिक राशिफल
आज वृश्चिक राशि के जातकों को उन्नति मिल सकती है। परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय शुभ है। सफलता मिल सकती है। खुशियों का माहौल रहेगा।
धनु राशिफल
आज धनु राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें - Sunny Deol: सनी देओल को लोग समझते थे डफर, बीमारी की वजह से उड़ाया गया मजाक, अब लगातार हिट फिल्मों की लगा दी कतार
मकर राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चों पर नियंत्रण करने का है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। शुभ काम करने से पहले दही जरूर खाएं।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में सफलता लेकर आया है। सेहत में सुधार होगा। आज आपको रिलैक्स करने की जरूरत है।
मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई जिम्मेदारी लेकर आया है। आपको पैसों की लेन-देन करने से बचना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 07:09 IST