Sunny Deol: सनी देओल को लोग समझते थे डफर, बीमारी की वजह से उड़ाया गया मजाक, अब लगातार हिट फिल्मों की लगा दी कतार
Sunny Deol: सनी देओल ने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्हें लोग डफर समझते थे। लेकिन आज के जमाने में वह बॉक्स ऑफिस पर हिट से हिट फिल्में दे रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' की जबरदस्त सफलता को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। फिल्म का क्रेज अभी थमा भी नहीं है कि उनकी अगली फिल्म 'गबरू' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 'बॉर्डर 2' के शानदार कलेक्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि 'गबरू' भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर सकती है। इसी बीच सनी देओल ने उन दिनों का भी जिक्र किया, जब उनकी बीमारी की वजह से लोग उन्हें डफर समझते थे। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या बताया।
सनी देओल ने किया बड़ा खुलासा
आज भले ही सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें बीमारी की वजह से गलत समझा जाता था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह डिस्लेक्सिया नाम की समस्या से जूझ चुके हैं। यह परेशानी उन्हें स्कूल के दिनों से थी और इसका असर उनके प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ा था।
फिल्म सेट पर होती थी दिक्कत
'बॉर्डर 2' एक्टर सनी देओल ने बताया था कि डिस्लेक्सिया के कारण उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ने और डायलॉग याद करने में कठिनाई होती थी। कई बार उन्हें डायलॉग डिलीवरी में भी परेशानी आती थी। वह अक्सर हिंदी में संवाद मांगते थे और शब्दों को बार बार पढ़ते थे ताकि सही तरीके से बोल सकें। इस समस्या को समझने के बजाय कुछ लोग उन्हें डफर समझते थे और अजीब नजरों से देखते थे। उन दिनों सनी दोओल ने हार नहीं मानी और अपनी बीमारी से लड़े।
आने वाले प्रोजेक्ट्स
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद एक्टर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म 'इक्का' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। इसके अलावा 'गबरू' के साथ साथ 'लाहौर 1947' और 'रामायण' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी वह नजर आने वाले हैं। एक्टर को उनके करियर में लगातार सफलता मिलती रही है। पिछली फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन करके दिखाया है।