अपडेटेड 17 February 2026 at 06:58 IST
Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों के साथ इन राशियों को होगा धन लाभ पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: आज मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ फलदायी माना जा रहा है और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन विधिवत रूप से पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती है और मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
आपको बता दें, अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष है तो इस दिन दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सोच-विचार से भरा रहेगा। आप पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान की प्राप्ति लेकर आया है। आज किसी पर भी भरोसा करने से बचें। यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए का दिन सफलता प्राप्ति लेकर आया है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन लाभ होगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक शांति लेकर आया है। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें। आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता लेकर आया है। वाद-विवाद से दूर रहें। आज बिना सोचे-समझे किसी से कुछ भी न बोलें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने को लेकर आया है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत का ख्याल रखें।
धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपने स्किल्स को सुधारने को लेकर आया है। आप धन लाभ हो सकता है। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मनचाहा परिणाम लेकर आया है। फिजूलखर्ची से बचें। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ें - Skin Care: अब पिंपल्स को कहें बाय-बाय! गोंद कतीरा और नींबू से बना ये सस्ता घरेलू नुस्खा आजमाएं
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नई योजनाओं पर काम करने को लेकर आया है। रिश्तों में मजबूती आएगी। पैसों की बचत करें।
मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आया है। सेहत अच्छी रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 06:58 IST