अपडेटेड 17 December 2025 at 07:21 IST

Aaj ka Rashifal 17 December 2025: बुधवार को बिजनेस या जॉब में होगी तरक्की या बढ़ेंगी कठिनाइयां? जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

Horoscope Today In Hindi: 17 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जबकि कुछ जातकों को शांत रहकर काम करने की जरूरत होगी। आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा दें, दिन बेहतर बनेगा।

आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025 in Hindi: आज 17 दिसंबर 2025, मंगलवार का दिन है। जानिए आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा और कौन-सा लकी कलर आपके लिए शुभ रहेगा। आज चंद्रमा के गोचर और ग्रह-योग से कई राशियों को लाभ, सम्मान, करियर विकास और आर्थिक अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशियों को खर्चों तथा तनाव से सतर्क रहने की सलाह है। वहीं कुछ लोगों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा, तो कुछ राशि के जातकों को अपने कामों में खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी। तो चलिए जानते हैं कि 9 दिसंबर 2025 का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष (Aries)

आज कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। करियर में मेहनत का फल मिलेगा लेकिन पैसों के मामलों में सतर्क रहें। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं आराम और संतुलित आहार जरूरी है।  

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आपके लिए पैसे और करियर के मामले में दिन बहुत लाभकारी रहेगा। ऑफिस में अच्छे व्यवहार से संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में ईमानदारी महत्वपूर्ण है।  

मिथुन (Gemini)

आज स्वभाव से बुद्धिमत्ता व धैर्य का फायदा मिलेगा। संचार और बातचीत में सफलता हासिल होगी। नए विचार आपके लिए फायदे का काम करेंगे।  

कर्क (Cancer)

आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं पर वैवाहिक जीवन में सावधानी रखें। कार्यस्थल पर संयम और समझदारी से काम लें। मानसिक शांति के लिए ध्यान लाभदायक रहेगा।  

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में उन्नति और सम्मान मिलने के योग हैं। ऊर्जा और आत्मविश्वास बनकर रहेगा। परिवार में सहयोग मिलेगा।  

कन्या (Virgo)

आज साहसिक निर्णयों से लाभ मिलेगा। नौकरी, पढ़ाई या व्यवसाय की दिशा में प्रगति संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।  

तुला (Libra)

तुला राशि वाले अटके हुए काम पूरे कर सकते हैं और आर्थिक मामलों में लाभ की आशा है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।  

वृश्चिक (Scorpio)

कुछ मानसिक उलझन और खर्चों से सतर्क रहें। योजनाओं को ध्यान से लागू करें। परिवार के साथ संवाद बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।  

धनु (Sagittarius)

आज धन, अवसर और मित्रों से सहयोग सामान्य रहेगा। नए विचारों और विस्तार की योजनाएँ फलदायक हो सकती हैं।  

मकर (Capricorn)

कार्यक्षेत्र में उत्साह और सामंजस्य रहेगा। दांपत्य जीवन में संतुलन और आर्थिक अवसर मिल सकते हैं। सकारात्मक परिणाम की संभावना है।  

कुंभ (Aquarius)

आज आपके लिए अनुकूल संकेत हैं और रुके कामों में प्रगति होगी। नई योजनाएँ सफल होने की दिशा में बढ़ सकती हैं।  

मीन (Pisces)

नए कामों की शुरुआत और पारिवारिक आनंद का दिन है। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे और नई संभावनाएं दिख सकती हैं।  

यह जरूर पढ़ें: Mulank: इस मूलांक की लड़कियां पैसा कमाने में होती हैं धुरंधर, अपने जुनून से पार कर लेती हैं हर मुश्किल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 17 December 2025 at 07:21 IST