अपडेटेड 14 July 2025 at 08:10 IST

Aaj Ka Rashifal: आज ये लोग न लें रिस्क, शत्रु रहेंगे हावी, जानें 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14th july 2025: आज का दिन यानि 14 जुलाई का दिन 12 राशियों का कैसा जाने वाला है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Aaj Ka Rashifal: आज ये लोग न लें रिस्क, शत्रु रहेंगे हावी, जानें 12 राशियों का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal:बता दें कि मिथुन राशि में सूर्य और गुरु गोचर कर रहे हैं। वही कर्क राशि में बुध गोचर कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों पर नकारात्मक और कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। ऐसे में 14 जुलाई को 12 राशियों का दिन कैसे जाने वाला है, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12 राशियों का दिन आज यानी 14 जुलाई को कैसा जाएगा। पढ़ते हैं आगे...

मेष राशि 

आज मन परेशान हो सकता है। मानसिक स्वास्थ्य भी खराब रह सकता है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। कोई बुरा समाचार भी सुन सकते हैं। काली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें। 

वृषभ राशि 

कोर्ट कचहरी में न जाएं। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। सीने में दर्द संभव हो सकता है। प्रेम संतान के साथ रिश्ते अच्छे रह सकते हैं। व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

मिथुन राशि 

आज का दिन उतार चढ़ाव वाला हो सकता है। यात्रा पर भी ना जाएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम संबंध के साथ स्थिति अच्छी रह सकती है। व्यापार मध्यम रह सकता है। काली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें। 

कर्क राशि 

आज कैसा भी रिस्क ना लें। वाहन को धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर जरुर ध्यान दें। दुर्घटना हो सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें। 

सिंह राशि 

व्यापार मध्यम रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति मध्यम रह सकती है। खुद पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। नौकरी कर रहे हैं तो स्थिति खराब पैदा हो सकती है। शनि देव को प्रणाम जरूर करें। 

कन्या राशि 

शत्रु पर दबदबा बन सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। पैरों में चोट लग सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति मध्यम रह सकती है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम जरूर करें। 

तुला राशि 

बच्चों की सेहत पर जरूर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। प्रेम संतान के साथ स्थिति मध्यम रह सकती है। मानसिक स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। व्यापार लगभग ठीक है। शनि देव को प्रणाम करें। 

वृश्चिक राशि 

आज मां के स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। रक्तचाप बढ़ सकता है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में विघ्न आ सकता है। व्यापार ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें। 

धनु राशि 

आपके आज व्यवसाय में दिक्कत आ सकती है। खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कान गले की परेशानी हो सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति ठीक है। व्यापार मध्यम रह सकता है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

मकर राशि 

धन हानि हो सकती है। कहीं भी इन्वेस्ट करने से बचें। मुख रोग का शिकार भी हो सकते हैं। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार ठीक है। काली जी को प्रणाम जरूर करें। 

कुंभ राशि 

आज मन परेशान रह सकता है। घबराहट हो सकती है। बेचैनी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

मीन राशि 

अगर पार्टनरशिप कर रहे हैं हो तो दिक्कत आ सकती है। सिर दर्द हो सकता है। आंखों में दर्द हो सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। काली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें। 

ये भी पढ़ें - बारिश में चटपटा खाने का है मन? घर पर मिनटों में बनाएं सूजी नगेट्स

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 July 2025 at 08:01 IST