अपडेटेड 11 December 2025 at 07:10 IST

Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: इन 4 राशियों के लिए गुरूवार का दिन रहेगा भारी, जानें कैसा रहेगा भगवान विष्णु का ये दिन

Horoscope Today In Hindi: 11 दिसंबर 2025, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जबकि कुछ जातकों को शांत रहकर काम करने की जरूरत होगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा दें, दिन बेहतर बनेगा।

आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 11 December 2025 In Hindi: 11 दिसंबर 2025, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ, दान और सत्संग करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन आज का दिन कुछ राशियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। वहीं कुछ राशियों के लिए यह दिन तरक्की, सम्मान और मानसिक शांति लेकर आएगा। तो चलिए जानते हैं आज का आपका पूरा राशिफल-

मेष राशि (Aries)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज को लेकर कुछ नए विचार दिमाग में आ सकते हैं। परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर बात हो सकती है जो माहौल को हल्का बनाएगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं, लेकिन स्थिति संभाल लेंगे।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आपके लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मन में नए कामों को लेकर उत्साह रहेगा। छात्रों के लिए भी समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer)

आज थोड़ी सतर्कता रखने की जरूरत है। परिवार में किसी बात पर टकराव हो सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें। ऑफिस के काम को लेकर दबाव ज्यादा महसूस होगा।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। गुस्सा करने से रिश्तों में दूरी आ सकती है।
उपाय: पीली चीजों का दान करें।

कन्या राशि (Virgo)

आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कामकाज में रुकावटें आएंगी। साथी या पार्टनर के साथ गलतफहमी होने की संभावना है।
उपाय: भगवान विष्णु को जल अर्पित करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए भी दिन भारी रहेगा। निर्णय लेने में मुश्किल हो सकती है। यात्रा का योग है लेकिन सावधानी जरूरी है। पैसे को लेकर चिंता बढ़ेगी।
उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।

मीन राशि (Pisces)

भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। काम में ध्यान भटक सकता है। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी हो सकती है।
उपाय: पीले कपड़े पहनें या पीली चीजें खाएं।

शुभ राशियां

आज वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों को अच्छे फल मिलेंगे। नए अवसर और तरक्की का योग बन रहा है।

अशुभ राशियां

सिंह, कन्या, धनु और मीन राशि वालों को आज सावधान रहना चाहिए। शांत रहें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

यह जरूर पढ़ें: Mulank: इस मूलांक की लड़कियां अपने काम से काम रखना करती हैं पसंद, पार्टनर के लिए होती हैं लकी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 11 December 2025 at 07:10 IST