अपडेटेड 9 December 2025 at 09:35 IST
Mulank: इस मूलांक की लड़कियां अपने काम से काम रखना करती हैं पसंद, पार्टनर के लिए होती हैं लकी
Mulank Girl Personality - जानिए Numerology के अनुसार किस मूलांक की लड़कियां होती हैं शांत स्वभाव की, अपने काम से काम रखने वाली और अपने जीवनसाथी के लिए भाग्यशाली।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Numerology Tips In Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति की जन्म तारीख से उसका एक मूलांक तय होता है। यह मूलांक हमारे स्वभाव, सोच और जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करता है। ऐसे में एक मूलांक ऐसा भी है, जिनकी लड़कियां अपने पार्टनर के लिए बेहद लकी होती हैं और इन्हें बाहर किसी से ज्यादा मतलब नहीं होता है यानी ये केवल अपने काम से काम रखना पसंद करती हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सा है वो मूलांक और उसकी खासियतें-
कौन सा है ये मूलांक?
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 माना जाता है। इस मूलांक की लड़कियों को उनकी सादगी, मेहनत और भरोसेमंद स्वभाव के लिए जाना जाता है। ये लड़कियां कम बोलती हैं लेकिन काम बहुत करती हैं। इन्हें अपने काम से मतलब रखना पसंद होता है और दूसरों की लाइफ में दखल देना बिल्कुल पसंद नहीं आता।
क्या हैं इस मूलांक की खासियत?
काम से काम रखने वाली पर्सनैलिटी
मूलांक 4 की लड़कियां बहुत प्रैक्टिकल और समझदार होती हैं। ये अनावश्यक ड्रामा और गॉसिप से दूरी बनाए रखती हैं। किसी का काम बिगाड़ने से पहले सौ बार सोचती हैं। इन्हें दिखावा या चमक-दमक वाली लाइफ पसंद नहीं होती। इनका यही शांत और संतुलित स्वभाव इन्हें दूसरों से अलग बनाता है।
Advertisement
दोस्ती और रिश्तों में ईमानदार
मूलांक 4 की लड़कियां रिश्तों में बहुत ज्यादा ईमानदार होती हैं। एक बार भरोसा कर लें तो आखिरी सांस तक निभाती हैं। झूठ, धोखा और दिखावा इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ये दिल की साफ और बेहद वफादार साथी होती हैं। इनकी यही खूबियां इन्हें पार्टनर के लिए बेहद खास बनाती हैं।
Advertisement
पार्टनर के लिए लकी
कहते हैं कि मूलांक 4 की लड़कियां अपने पार्टनर की लाइफ में अच्छा बदलाव लेकर आती हैं। इनके आने से पार्टनर की सोच और जीवन में स्थिरता आती है। ये अपने पार्टनर को मोटिवेट करती हैं और हर मुश्किल में साथ खड़ी रहती हैं। जीवन में आर्थिक स्थिरता और ग्रोथ भी इनकी वजह से बढ़ती है। इनका शांत और समर्पित स्वभाव रिश्ते को मजबूती देता है। इसलिए इन्हें उनके पार्टनर के लिए लकी माना जाता है।
करियर में भी सफल
मूलांक 4 की लड़कियां मेहनती होती हैं और जिम्मेदारियों को शानदार तरीके से निभाती हैं। ये प्लानिंग में माहिर होती हैं। नेतृत्व करने की क्षमता भी शानदार होती है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले पूरी तैयारी करती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 9 December 2025 at 09:35 IST