अपडेटेड 10 September 2024 at 11:16 IST

Aaj ka Rashifal: ये लोग आज जरूर करें बजरंगबली के दर्शन, नौकरी-व्यापार पर पड़ेगा असर

Aaj ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्र के अनुसार ही पता चलता है कि आपका आज का दिन कैसा जाने वाला है। ऐसे में जानते हैं मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ...

aaj ka rashifal 10 september 2024 | Image: Unsplash

Aaj ka Rashifal: यदि आप आज यानि 10 सितंबर दिन मंगलवार के बारे में यह जानना चाहते हैं कि आपका आज का दिन कैसा जाने वाला है तो बता दें कि यह ग्रह-नक्षत्र की चाल पर निर्भर करता है। ऐसे में आप जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसे जा सकता है। हमारा लेख इसी विषय पर है। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आपका आज का दिन कैसा जाने वाला है। पढ़ते हैं आगे… 

मेष राशि 

बता दें कि मेष राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। ये लोग अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। व्यापार की स्थिति अच्छी है। अपने पास लाल वस्तु को जरूर रखें। 

वृषभ राशि 

यह जातक आज आनंदभरा दिन गुजारेंगे। हालांकि स्वास्थ्य में उतर-चढ़ाव हो सकता है। व्यापार बहुत अच्छा जाने वाला है। प्रेम संतान से संबंधित अच्छी खबर मिलेगी। बजरंगबली को प्रणाम जरूर करें। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को बता दें कि आज शत्रु की हार हो सकती है और आपकी जीत हो सकती है। अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। व्यापार से संबंधित सही सूचना मिलेगी। आज के दिन काली मां को प्रणाम जरूर करें। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों को बता दें कि आज अपनी भावनाओं पर काबू रखें। स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कत महसूस हो सकती है। प्रेम में भी दूरी महसूस हो सकती है। बाकी व्यापार सही है। अपने पास लाल वस्तु को जरूर रखें। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों को बता दें कि आज क्लेश की संभावना हो सकती है। यदि आप कोई भूमि या वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज आप खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य आपका सही रहेगा। प्रेम संतान से जुड़ी अच्छी खबरें मिलेंगी। व्यापार भी ठीक रहेगा। अपने पास पीली वस्तु को जरूर रखें। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को बता दें कि आज अपनों का साथ आपको मिलने वाला है। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। व्यापार भी अच्छा चलने वाला है। लाल वस्तु का दान जरूर करें। 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को बता दें कि आज उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संतान से संबंधित अच्छी सूचना मिलेंगी। व्यापार में भी उन्नति होगी। अपने पास सफेद वस्तु को जरूर रखें। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों को बता दें कि वे आज ऊर्जावान बने रहें। वहीं उन्हें आज उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम या संतान से जुड़ी स्थिति भी अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास जरूर रखें। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातक सतर्क हो जाएं। मन थोड़ा परेशान रह सकता है। कोई डर आपको सता सकता है। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु का अपने पास जरूर रखें। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को बता दें कि ये लोग आज कोई रुका हुआ धन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं नए पैसा कमाने के नए रास्ते खोल सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम जरूर करें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों को बता दें कि कोर्ट कचहरी में आज विजय हासिल कर सकते हैं। आज अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। व्यापार अच्छा रहेगा। प्रेम संतान से संबंधित सकारात्मक सूचना मिलेंगी। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों को बता दें कि आज उनका भाग्य साथ दे सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। धर्म कर्म का हिस्सा बन सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें और लाल वस्तुओं को अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें - Aaj ka Rashifal: दुश्मन होंगे परास्त, पर खर्चे होंगे हजार, जानें...

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 September 2024 at 07:23 IST