अपडेटेड 10 November 2025 at 08:58 IST

Aaj ka Rashifal: आज कर्क राशि में होगा चंद्रमा का गोचर, इन लोगों पर बरसेगी महादेव की कृपा; पढ़िए आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज सोमवार, 10 नवंबर को आइए आपको बताते हैं कि कौन सी राशि पर महादेव की कृपा बनी रहेगी। इसके साथ ही कौन से लोग भाग्य का बड़ा फायदा उठाएंगे। जानें सभी राशियों में से किसका रहेगा कैसा दिन?

Aaj Ka Rashifal | Image: Freepik

Aaj ka Rashifal: आज का दिन यानि सोमवर, 10 नवंबर कुछ राशियों के लिए नई खुशखबरी लेकर आया है। इसके साथ ही कुछ को अपने नेचर और खर्चों के फैसले में सावधानी बरतने की जरूरत है। 

ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रहों की स्थिति आज कई राशियों के भाग्य को नई दिशा दे सकती है। इसके साथ ही आज चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है और कैसा जाने वाला है दिन?

मेष राशि

आज मेष राशि के जातक घर-परिवार के मामलों में बिजी रहेंगे। ऑफिस के काम में व्यस्तता बनी रहेगी। घर-गाड़ी से जुड़ी चीजों में सुधार होगा। आज के दिन गुस्सा और जिद करने से बचें। इमोशन्स में बैलेंस बनाकर चलें और किसी से भी विवाद में जल्दबाजी न करें।

वृष राशि

वृष राशि वालों के घर में उत्सव और खुशी का माहौल रहेगा। भाई-बंधुओं से संबंध मजबूत होंगे और बिजनेस में नई सफलता के योग बनेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और आपकी बातों में प्रभाव रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियां और कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और ऑफिस के काम में सफलता का दिन रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज बेहतर तालमेल और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करें। रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।जल्दबाजी से बचें और अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। आज इस राशि में चंद्रमा का गोचर होगा।

सिंह राशि

आज सिंह राशि वालों को अपने आर्थिक फैसलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी के बहकावे में न आएं और निवेश सोच-समझकर करें। दान-धर्म में रुचि लें और अपने बजट पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल है। प्रबंधन में सुधार आएगा और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। पेशेवर जीवन में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और मान-सम्मान का रहेगा। प्रबंधन और पैतृक कार्यों में लाभ मिल सकता है। जोखिम लेने की सोच आपको आगे बढ़ाएगी और घरवालों का पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे। आस्था और विश्वास के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा या शिक्षा से जुड़े अवसर बन सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज संयम और सोच-विचार के साथ काम करना चाहिए। जोखिम या बहस से बचें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार से सहयोग मिलेगा, पर जल्दबाजी नुकसान कर सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन पेशेवर रूप से शानदार रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सौहार्द रहेगा।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातक आज मेहनत से अपना मुकाम बनाएंगे। खर्च बढ़ सकता है लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी। दोस्तों का साथ मिलेगा, पर निवेश में सतर्क रहें।

मीन राशि 

मीन राशि के लिए दिन बेहद अनुकूल रहेगा। नए अवसर मिलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है और रचनात्मक लोग चमकेंगे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अभिषेक और नीलम के डबल एविक्शन ने तोड़ा घरवालों का दिल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 10 November 2025 at 08:58 IST