अपडेटेड 1 July 2025 at 07:52 IST
Aaj Ka Rashifal: ये लोग सुन सकते हैं कोई बुरी खबर, हो सकता है गृह कलेश, जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज यानी 1 जुलाई को 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है,आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। जानते हैं इस लेख के बारे में...
Aaj Ka Rashifal: बता दें कि इन दिनों शुक्र ग्रह वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वही सूर्य और गुरु की युति मिथुन राशि में बनी हुई है। साथ में राहु कुंभ राशि और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि आज यानी 1 जुलाई को 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा। पढ़ते हैं आगे…
मेष राशि
इन जातकों को बता दें कि आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। क्रोध से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान के स्थिति मध्यम है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
वृषभ राशि
इन जातकों को बता दें कि आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। हालांकि गृह कलेश के संकेत भी दिख रहे हैं। लाल वस्तु का दान जरूर करें।
मिथुन राशि
इन जातकों को बता दें कि आज बच्चों से थोड़ी दूरी महसूस कर सकते हैं। प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है। गले की परेशानी हो सकती है। आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। लाल वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
कर्क राशि
इन जातकों को बता दें कि आज अपनी जुबान पर जरूर काबू रखें। किसी भी तरीके का निवेश न करें। कठोर शब्द ना बोलें। मुख रोग का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
सिंह राशि
इन जातकों को बता दें कि ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर के पास समय रहते चले जाएं। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
कन्या राशि
आज खर्च बढ़ सकता है। सिर दर्द हो सकता है। आंखों से संबंधित दिक्कत हो सकती है। मन परेशान रह सकता है। लाल वस्तु का दान जरूर करें।
तुला राशि
आज आय में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रह सकता है। कोई खराब सूचना भी मिल सकती है। व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम जरूर करें।
वृश्चिक राशि
आज जातकों को बता दें कि कोर्ट कचहरी जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। हालांकि व्यवसाय से जुड़े जरूरी निर्णय ना लें। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु का अपने पास जरूर रखें।
धनु राशि
इन जातकों को बता दें कि यात्रा पर जाने से बचें। भाग्य पर भरोसा न रखकर किसी भी तरीके का निर्णय न लें। मान सम्मान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी रहेगा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मकर राशि
आज किसी चोट-चपेट का हिस्सा बन सकते हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन न चलाएं। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि
इन जातकों को बता दें कि आज स्वयं के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखें। नौकरी चाकरी में कोई भी रिस्क ना लें। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तुओं का दान आज के दिन जरूर करें।
मीन राशि
शत्रु का दबदबा कायम रह सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल सकता है। चेट चपेट लगी सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति मध्यम रह सकती है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तुओं को अपने पास जरूर रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 July 2025 at 07:52 IST