अपडेटेड 2 September 2025 at 07:07 IST
Aaj Ka Rashifal 02 September 2025: तुला राशि समेत इन 3 राशियों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन और चमकेगा भाग्य; देखें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 02 September 2025: आज मंगलवार के दिन हनुमान जी पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इस दिन किन राशियों का भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 02 September 2025: ज्योतिष शास्त्र में सभी दिन का विशेष महत्व है। वहीं आज मंगलवार का दिन है। इस दिन विधिवत रूप से पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और कुंडली में स्थित मंगल दोष से छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में आज किन राशियों को शुभ परिणाम मिल सकता है और किन्हें थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज मेष राशि वालों का दिन
आज मंगलवार के दिन मेष राशि के जातकों का दिन उत्तम रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। करियर में उन्नति के योग हैं।
आज वृषभ राशि वालों का दिन
आज वृषभ राशि के जातकों का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आपको धैर्य से काम करने की जरूरत है। मानसिक शांति बनाए रखें। जल्द ही सब सही हो जाएगा।
आज मिथुन राशि वालों का दिन
आज मिथुन राशि के जातकों का दिन खास रहने वाला है। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। आपको नए योजनाओं पर काम की जरूरत है। थोड़ा व्यायाम करें। मानसिक शांति मिलेगी।
आज कर्क राशि वालों का दिन
आज कर्क राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। आपकी सभी परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।
आज सिंह राशि वालों का दिन
आज सिंह राशि के जातकों का दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। मानसिक शांति बनाए रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
आज कन्या राशि वालों का दिन
आज कन्या राशि के जातकों का सकारात्मकता से भरा रहेगा। आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करें। थोड़ी सी मेहनत करने की जरूरत है।
आज तुला राशि वालों का दिन
आज तुला राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। आज वाद-विवाद से बचें।
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन
आज वृश्चिक राशि के जातकों का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन उसके बाद भी आपको सफलता मिलेगी। रिश्तों में थोड़ा उलझन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
आज धनु राशि वालों का दिन
आज धनु राशि के जातकों का दिन नई योजनाओं पर काम करने को लेकर आया है। आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
आज मकर राशि वालों का दिन
आज मकर राशि के जातकों का दिन शुभ रहने वाला है। आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज कोई भी काम की शुरुआत कर रहे हैं तो भगवान की पूजा करने के बाद ही करें। सफलता जरूर मिलेगी।
आज कुंभ राशि वालों का दिन
आज कुंभ राशि वालों का दिन काम में सफलता लेकर आया है। परिवार के साथ समय बिताने की जरूरत है। नए विचारों पर काम करें। सफलता जरूर मिलेगी।
आज मीन राशि वालों का दिन
आज मीन राशि के जातकों का दिन मानसिक उथल-पुथल रह सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। वाद-विवाद से बचें। धैर्य बनाये रखें। सफलता जरूर मिलेगी।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 2 September 2025 at 07:07 IST