अपडेटेड 1 November 2025 at 07:46 IST
Aaj Ka Rashifal 01 November 2025: आज देवउठनी एकादशी के दिन इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 01 November 2025: आज देवउठनी एकादशी के दिन किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 01 November 2025: हिंदू पंचांग के हिसाब से आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। जिसे देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने के योगनिद्रा के बाद जागेंगे और इसी दिन से सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। अब ऐसे में आज किन राशियों का दिन अच्छा रहने वाला है और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज मेष राशि वालों का दिन
आज मेष राशि वालों का दिन व्यस्त भरा रह सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने आ सकता है। आपके आय में वृद्धि हो सकती है।
आज वृषभ राशि वालों का दिन
आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन हल्का रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी।
आज मिथुन राशि वालों का दिन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक शांति लेकर आया है। आय में वृद्धि हो सकती है। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे।
आज कर्क राशि वालों का दिन
आज कर्क राशि के जातकों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।
आज सिंह राशि वालों का दिन
आज सिंह राशि के जातकों का दिन शुभ रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
आज कन्या राशि वालों का दिन
आज कन्या राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। आपको मानसिक शांति मिलेगी। विवाद-विवाद से दूर रहें।
आज तुला राशि वालों का दिन
आज तुला राशि के जातकों का दिन प्रेम से भरा रहेगा। आज आपको कहीं से खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन
वृश्चिक राशि के जातकों का दिन सामंजस्य से भरा रहेगा। आपके आय में वृद्धि हो सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। धैर्य से काम लें।
आज धनु राशि वालों का दिन
आज धनु राशि के जातकों का दिन थोड़ा सा सावधानी बरतने का है। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। मानसिक शांति बनाए रखें।
आज मकर राशि वालों का दिन
आज मकर राशि के जातक एकांत में बैठकर विचार-विमर्श करेंगे। पार्टनर का प्यार मिलेगा। करियर में सफलता मिल सकती है।
ये भी पढ़ें - Diwali Deepak 2025: दिवाली पूजा में मां लक्ष्मी के सामने घी या तेल कौन सा दीपक जलाएं? जान लें सही नियम
आज कुंभ राशि वालों का दिन
आज कुंभ राशि के जातकों का दिन सफलता से भरा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशियों से भरा रहेगा।
आज मीन राशि वालों का दिन
आज मीन राशि के जातकों का दिन खर्चों से भरा रहेगा। लेकिन आप पैसों की बचत कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 November 2025 at 07:46 IST