अपडेटेड 21 January 2026 at 09:44 IST
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर होगी आज भगवान गणेश की विशेष कृपा, बनेंगे बिगड़े काम; जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Aaj Ka Rashifal 21 January: कौन सी राशि को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ, किसे रहना होगा सतर्क। बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
21 January 2026 Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणेश की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में आज किन-किन राशियों पर भगवान गणेश की होगी विशेष कृपा और किन्हें सावधानी बरतनी की होगी जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशि (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। व्यवसाय में बड़ा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनरशिप से फायदा होगा। नौकरी में जल्द पदोन्नति या बदलाव संभव। व्यावसायिक यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और बड़ी उपलब्धियां लेकर आया है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस आएगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर लेकिन मान-सम्मान को लेकर कुछ विवाद या आलोचना भरा हो सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें, नुकसान की आशंका। प्रेम और संतान पक्ष ठीक। व्यापार सामान्य। काली वस्तु का दान शुभ।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
परिस्थितियां आज प्रतिकूल रहेंगी। चोट-चपेट या किसी परेशानी में फंसने का खतरा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी। लाल वस्तु साथ रखना लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
परिवार के लिए शुभ संकेत। भगवान गणेश की कृपा से नौकरी में नए पद या प्रमोशन मिल सकते हैं। जॉब से जुड़ी कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। पारिवारिक यात्रा की कोई योजना हो तो आज टालें नहीं।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
शत्रुओं पर बढ़त बनी रहेगी लेकिन मानसिक अशांति रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा चल रहा है। गणेश के साथ-साथ शनिदेव को स्मरण करना शुभ फलदायी होगा।
तुला राशि (Libra Horoscope)
परिवार में हल्का तनाव संभव है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक प्रगति के संकेत। आज किसी भी वाद-विवाद से दूर रहें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
व्यवसाय में सफलता और नौकरी में उन्नति के मजबूत योग बन रहे हैं। आज का दिन आपके जीवन में खुशियों की नई लहर लेकर आने वाला है। आपकी मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं रहेगा। नाक, कान, गले में हल्की परेशानी हो सकती है। अभी पराक्रम के पूरे फल नहीं मिलेंगे, लेकिन निराश न हों-आगे अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम, संतान और स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर। काली वस्तु दान करें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
शिक्षा और राजनीति में सफलता के योग हैं। परिवार में किसी बड़े निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शिक्षा में प्रगति जारी रहेगी। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और नई संभावनाओं से भरा रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
कुंभ राशिवालों के लिए धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय दोनों में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। नए काम की शुरुआत हो सकती है। आत्मबल में वृद्धि होगी। शुभ यात्रा संभव है।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
मीन राशिवालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। नौकरी में उन्नति और बड़ा कार्य मिलने के संकेत हैं। फाइनेंशियल से जुड़े कामों में मुनाफा हो सकता है। आज ज्यादातर समय जॉब से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 21 January 2026 at 09:15 IST