अपडेटेड 10 January 2026 at 07:17 IST
10 January 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों पर शनि भारी! यात्रा में बरतनी होगी सतर्कता, जानें किसे होगा धन लाभ?
10 January 2026 Ka Rashifal: आज शनिवार का दिन कई राशियों के लिए मुश्किल भरा रह सकता है। ऐसे में सावधानी बरतनी जरूरत है। आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का राशिफल।
10 January 2026 Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और शनि के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में किन राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि वालों के लिए दिन
आज का दिन आपके करियर के लिए नई ऊंचाइयां और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। यदि आप लंबे समय से पुराने कर्ज या उधारी से परेशान हैं, तो आज आप उसे काफी हद तक चुकाने में सफल रहेंगे।
वृषभ राशि वालों के लिए दिन
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है। व्यापार में आपको लाभ हो सकता है। आपको धन लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि वालों के लिए दिन
आज का दिन आपके लिए अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को साबित करने का एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि वालों के लिए दिन
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-समृद्धि से भरपूर रहने वाला है। आप यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पर भरोसा करने से बचें।
सिंह राशि वालों के लिए दिन
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला और थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
कन्या राशि वालों के लिए दिन
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपना काम पूरे सूझबूझ से करने की जरूरत है।
तुला राशि वालों के लिए दिन
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको अपने कार्यों में धैर्य और संयम बनाए रखना होगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन
आज का दिन आपके जीवन में खुशियों की दस्तक लेकर आएगा। आपकी मेहनत रंग लाने वाली है और आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन का पूरा फल मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि वालों के लिए दिन
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। यदि आप लंबे समय से नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो आपके प्रयास सफल होंगे और आपको बेहतर अवसर मिलेंगे। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें।
मकर राशि वालों के लिए दिन
आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार और प्रभाव लेकर आएगा। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए दिन
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला लेकिन काफी फलदायक रहने वाला है। सुबह की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी। , जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज शनिदेव के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए पूजा करें।
मीन राशि वालों के लिए दिन
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 January 2026 at 07:12 IST