'TMC ने संदेशखाली की बहनों के साथ क्या किया', पश्चिम बंगाल में PM मोदी का ममता सरकार पर हमला

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की स्थिति आज पूरा देश देख रहा है। मां, माटी, मानुष के ढोल पीटने वाली टीएमसी ने संदेशखाली की बहनों के साथ किया है।

PM Modi in Bengal | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुबली में संदेशखाली के मुद्दे पर ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने  कहा कि बंगाल की स्थिति आज पूरा देश देख रहा है। मां, माटी, मानुष के ढोल पीटने वाली टीएमसी ने संदेशखाली की बहनों के साथ किया है, उसे देखकर पूरा देश दुखी और आक्रोशित है। 

पीएम मोदी ने कहा कि राजा राममोहन राय की आत्मा आज जहां भी होगी, इन लोगों को कारनामों को देखकर अत्यंत दुखी हुई होगी। क्योंकि इन्होंने संदेशखाली में जो किया है, उससे राजा राममोहन राय की आत्मा आज रोती होगी। टीएमसी के नेता ने संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं।

बीजेपी के दवाब में आरोपी की गिरफ्तारी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब संदेशखाली की बहनों ने अपनी आवाज बुलंद की, ममता दीदी से मदद मांगी, उन्हें बदले में क्या मिला? बंगाल सरकार ने टीएमसी नेता को बचाने जो भी कर सकते थे, पूरी शक्ति लगा दी। बीजेपी के दवाब में इन सारे नेताओं ने माताओं-बहनों के सम्मान लड़ाई लड़ी, लाठियां खाईं, मुसीबतें झेली तब जाकर कल बंगाल पुलिस को उस अपराधी को गिरफ्तार करना पड़ा। 

संदेशखाली पर INDI गठबंधन के नेता मुंह बंद करके बैठे हैं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज बंगाल की जनता यहां की मुख्यमंत्री दीदी से पूछ रही है कि क्या कुछ लोगों का वोट आपके लिए संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी ज्यादा अहम हो गया है?... मुझे सबसे ज्यादा हैरानी INDI गठबंधन के बाकी नेताओं को देखकर होती है। INDI गठबंधन के बड़े-बड़े नेता संदेशखाली पर आँख, कान, मुंह सब बंद करके बैठे हैं।"

इसे भी पढ़ें: पंजाब में AAP नेता का नफे सिंह स्टाइल में मर्डर- Inside Story

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 1 March 2024 at 16:08 IST