दुनिया में जंग के बीच भारत ने दक्षिण कोरिया के साथ मिलाया हाथ, AI-IT और सेमीकंडक्टर को लेकर PM मोदी ने किया इंडिया-कोरिया डिजिटल ब्रिज का ऐलान

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग पहली बार भारत दौरे पर आए हैं। राष्ट्रपति भवन में उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान हुआ।

PM Modi | Image: ANI

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत दौरे पर हैं। रविवार को राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद हैदराबाद हाउस में PM मोदी और ली जे म्युंग ने बैठक हुई। इसके बाद दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडिया-कोरिया डिजिटल ब्रिज का ऐलान किया।  

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मिलने के बाद PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे राष्ट्रपति ली जे म्युंग का उनके पहले भारत दौरे पर स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। राष्ट्रपति ली का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। हर चुनौती ने जनसेवा के उनके संकल्प को और सशक्त किया है। भले ही यह उनका भारत का पहला दौरा है, लेकिन भारत के प्रति उनकी आत्मीयता हमारी पहली मुलाकात से ही स्पष्ट रही है।"

इंडो-पैसिफिक रीजन में हमारा नजरिया एक-PM मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का यह भारत दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोकतांत्रिक मूल्य, मार्केट इकॉनमी और कानून के राज का सम्मान हम दोनों देशों के DNA में है। इंडो-पैसिफिक रीजन में भी हमारा नजरिया एक जैसा है। इन सबके आधार पर, पिछले एक दशक में हमारे संबंध और भी मजबूत और व्यापक हुए हैं, और आज राष्ट्रपति ली के दौरे से, हम इस भरोसेमंद साझेदारी को भविष्य की साझेदारी में बदलने जा रहे हैं। हम चिप्स से लेकर जहाजों तक, टैलेंट से लेकर टेक्नोलॉजी तक, पर्यावरण से लेकर एनर्जी तक, हर क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों को साकार करेंगे, और साथ में दोनों देशों की तरक्की और खुशहाली पक्की करेंगे। "

AI-IT और सेमीकंडक्टर को लेकर बड़ी डील

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ बैठक के बाद PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम अगले दशक की सक्सेस स्टोरीज़ की नींव रख रहे हैं। AI, सेमीकंडक्टर और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने के लिए इंडिया-कोरिया डिजिटल ब्रिज लॉन्च कर रहे हैं। हम शिपबिल्डिंग, सस्टेनेबिलिटी, स्टील और पोर्ट्स जैसे एरिया में MoUs साइन कर रहे हैं। कल्चरल और क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ में सहयोग से हम फिल्म, एनिमेशन और गेमिंग में भी नए आयाम स्थापित करेंगे। आज का बिज़नेस फोरम इन मौकों को ठोस नतीजों में बदलने का मंच बनेगा।"

दोनों देशों के बीच संस्कृति की भी आदान-प्रदान

संयुक्त प्रेस वार्ता में PM मोदी ने कहा, "आज, K-pop और K-ड्रामा भारत में बहुत पॉपुलर हो रहे हैं। इसी तरह, कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान बढ़ रही है। हमें खुशी है कि राष्ट्रपति ली खुद भारतीय सिनेमा के प्रशंसक हैं। इस कल्चरल कनेक्ट को मजबूत करने के लिए हम 2028 में भारत-कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल आयोजित करेंगे।"

यह भी पढ़ें: Iran-US जंग के बीच उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल,किम की ट्रंप को मैसेज

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 20 April 2026 at 14:54 IST