किम जोंग की ट्रंप को क्लीयर मैसेज, Iran-US जंग के बीच उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल; जापान ने जारी किया इमरजेंसी अलर्ट
ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया लगातार अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। किम जोंग की निगरानी में एक दो नहीं कुल 5 मिसाइलों का परीक्षण किया गया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने फिर से बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। बड़ी बात ये थी कि मिसाइलों के परीक्षण के दौरान तानाशाह किम जोंग और उनकी बेटी किम जू ए दोनों मौजूद रहे। उत्तर कोरिया के इस कदम से से पहले से ही अस्थिर वैश्विक सुरक्षा माहौल और तनावपूर्ण हो गया है। जापान ने इस मिसाइल टेस्ट को लेकर इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है।
रविवार के बाद उत्तर कोरिया ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन मिसाइल टेस्ट किया। उत्तर कोरिया ने सोमवार क्लस्टर बम वारहेड वाली बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। उत्तर कोरिया ने पूर्वी तटीय क्षेत्र सिनपो से कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जो लगभग 140 किलोमीटर दूर समुद्र में गिरकर नष्ट हो गईं। इन मिसाइलों की उड़ान दूरी करीब 136 किलोमीटर रही।
किम जोंग ने खुद की परीक्षण की निगरानी
उत्तर कोरिया ने सोमवार को पुष्टि की कि उसने क्लस्टर वारहेड से लैस अपग्रेडेड टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस अभ्यास की निगरानी खुद नेता किम जोंग उन ने की। अभ्यास के दौरान कुल पांच ह्वासोंगफो-11 रा सतह से सतह पर मार करने वाली टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलों ने लगभग 136 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य क्षेत्र पर सटीक निशाना साधा।
5 एडवांस मिसाइल का सफल परीक्षण
आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी (KCNA) द्वारा जारी की गई तस्वीरों में किम जोंग उन और उनकी बेटी दोनों काले जैकेट में नजर आ रहे हैं। दोनों एक तटीय निगरानी बिंदु से पानी के ऊपर से गुजरते हुए परीक्षण को देख रहे हैं। KCNA ने बताया कि किम ने क्लस्टर बम वारहेड और माइन वारहेड से लैस 5 एडवांस सतह से सतह पर मार करने वाली ह्वासोंग-11 रा बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण की निगरानी की।
Advertisement
पड़ोसी मूल्कों में मचा हड़कंप
उत्तर कोरिया के लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण से पड़ोसी मूल्कों में हड़कंप मच गया है। दक्षिण कोरिया ने भी इस घटना को लेकर तुरंत प्रतिक्रिया दी और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी बैठक बुलाई तो जापान ने राष्ट्रीय स्तर पर आपातकालीन अलर्ट जारी कर दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी साक्षा करते हुए लोगों से सर्तक रहने को कहा। दक्षिण कोरियाई सेना ने संकेत दिया कि मिसाइलें पनडुब्बी से भी लॉन्च की गई हो सकती हैं, क्योंकि लॉन्च स्थल समुद्र तट के बेहद करीब था।
ईरान-US जंग के बीच दूसरी बार मिसाइल परीक्षण
यह परीक्षण इस महीने की शुरुआत में किए गए इसी तरह के एक हथियार परीक्षण के बाद हुआ है, जब प्योंगयांग ने घोषणा की थी कि उसने क्लस्टर वॉरहेड से लैस ह्वासोंगफो-11 का बैलिस्टिक मिसाइल" का मूल्यांकन किया है। ये बार-बार किए जा रहे परीक्षण इस बात का संकेत हैं कि उत्तर कोरिया अपने छोटी दूरी के हथियारों के जखीरे को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, जिसमें वह विवादित सब-म्यूनिशंस (छोटे बमों) का इस्तेमाल कर रहा है।
Advertisement
उत्तर कोरिया के इस लगातार परीक्षण ने पूर्वी एशिया में सुरक्षा चिंताओं को नया आयाम दे दिया है, खासकर जब ईरान-अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। नॉर्थ कोरिया के इन परीक्षणों को अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहले ही उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। हालांकि प्योंगयांग इन प्रतिबंधों को खारिज करता है और इसे अपनी संप्रभुता और आत्मरक्षा का अधिकार बताता रहा है।