EXCLUSIVE/ 'इजरायल को भारत ने भेजा था संदेश- रमजान में लड़ाई ठीक नहीं', हमास हमले पर PM मोदी का खुलासा
प्रधानमंत्री ने रिपब्लिक मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमास पर हमले को लेकर बड़ा खुलासा किया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read
PM addresses Israel Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमास हमले को लेकर बड़ा खुलासा किसी नेशनल टेलीविजन पर किया। पहली बार बताया कि कैसे उन्होंने अपनी ओर से शांति स्थापित करने की अपील की थी। विशेष दूत भी भेजा था ताकि रमजान के महीने में किसी भी तरह के हमले से परहेज करें। ग्लोबली पीएम और देश के बढ़ते रसूख को लेकर रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी ने सवाल किया, जिस पर पीएम ने रिएक्ट किया और अहम बात से रूबरू कराया।
लोकसभा चुनाव 2024 में तीन चरणों की वोटिंग के बाद चौथे चरण से पहले देश दुनिया से जुड़े कई मुद्दों को अड्रेस किया। अर्नब गोस्वामी के साथ 100 मिनट की खास मुलाकात में पीएम मोदी ने हर मुद्दे पर डायरेक्ट बात की और हर सवाल का बेबाक जवाब दिया। पीएम से सवाल उनकी ग्लोबल छवि को लेकर किया गया। ये कि दुनिया भारत की ओर देख रहा है, फोकस में हैं तो क्या प्रेशर है कोई? पीएम ने इसी सवाल के जवाब में इजरायल वाली बात कही।
किया खुलासा- इजरायल को भेजा था संदेश
पीएम ने कहा- भारत ने पोजिशन बना ली है...हम शांति के पक्ष में है। अब जैसे मैं अभी इजरायल हमास का संकट चल रहा था...मैंने स्पेशल दूत भेजा, इजरायल को समझाने के लिए कि कम से कम रमादान चल रहा है उस समय आप लड़ाई, मत करो हमले मत करो। दुनिया को पता नहीं है पर मैं बता रहा हूं...दूसरा मैंने कहा कि रमजान के समय भारत सुविधाएं भेजना चाहता है उसमें कोई रोक न हो। तो कहने का मतलब है हमारा ये कैरेक्टर है, हम ढोल नहीं पीटते। कुछ मात्रा में सफलता मिलती है कुछ में नहीं। हम इसी मिजाज से काम कर रहे हैं। हम कट के रहने में नहीं सट के रहने में यकीन रखते हैं...हम परम्पराओं, संस्कृति वैल्यूज को नहीं छोड़ने को तैयार हैं...अपने मूल्यों के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
दुनिया जानती है चुनाव का परिणाम क्या?
इससे पहले पीएम ने भारत के चुनावी परिणामों को लेकर दुनिया क्या सोचती है ये भी बताया। बोले- दुनिया को विश्वास है कि चुनावी नतीजे क्या है, मुझे जून महीने , सितंबर, अक्टबूर के न्योते आकर पड़े हैं...मैं कहता हूं चुनाव है लेकिन वो कहते हैं अरे हमें विश्वास है...खैर जितने ग्रुप्स है...सभी समूह किसी न किसी रूप में उपस्थिति चाहता है...भारत की अच्छी स्थिति बढ़ रही है... जहां तक टकराव का सवाल है...दुनिया के देश पद लेकर बैठे हैं, हम अकेले हैं जिसकी पोजिशन साफ है किसी के पक्ष में नहीं हम शांति के पक्ष में है। विश्व का विश्वास है कि हम न हथियारों की बात करते हैं और न लड़ाई की बात करते हैं...मेरी हिम्मत थी कि मैंने पुतीन को कहा था कि ये वार का समय नहीं है।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 10 May 2024 at 12:30 IST