अपडेटेड 5 February 2024 at 19:31 IST

'वो गलती करके चले गए, देश भुगत रहा है...', PM मोदी ने नेहरू का जिक्र कर दे दिया ये बड़ा बयान

PM Modi Speech in Lok Sabha: पीएम मोदी ने लोकसभा में जवाहर लाल नेहरू का जिक्र किया। उन्होंने कांग्रेस की भी पोल खोल कर रख दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | Image: ANI - File

PM Modi Speech in Lok Sabha: पीएम मोदी का लोकसभा में अभिभाषण जोश से भरा नजर आया। उन्होंने अपने अभिभाषण में कांग्रेस की पोल खोल कर रख दी। इतना ही नहीं, उन्होंने जवाहर लाल नेहरू का भी जिक्र किया और कहा कि वो गलती करके चले गए, देश भुगत रहा है।

पीएम मोदी ने कहा- 'नेहरू की गलतियों से कश्मीर समस्या हुई। वो गलती करके चले गए, देश भुगत रहा है। मां भारती के कल्याण के लिए सबके साथ की जरूरत है। आज जम्मू कश्मीर में अभूतपूर्व विकास हुआ है। ये  नामदार हैं, हम कामदार हैं। कामदारों को नामदारों की सुननी ही पड़ती है। ये कहते रहेंगे हम सुनते रहेंगे और देश को सहेजते भी रहेंगे।'

जांच एजेंसियों पर भी PM मोदी ने दिया बयान

PM मोदी ने जांच एजेंसियों का जिक्र करते हुए कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं। संविधान ने उनको स्वतंत्र रखा है। जज करने का काम न्यायपालिका का है और वह अपना काम अच्छे से कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिसको जितना जुल्म करना है वो कर ले। भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी। मुझे मेरी सेना पर पूरा भरोसा है।

नेहरू जी ने कहा था- भारतीय आलसी हैं

प्रधान मंत्री ने कहा- 'नेहरू जी ने लाल किले से कहा था- हिंदुस्तान में काफी मेहनत करने की आदत आमतौर से नहीं है। हम इतना काम नहीं करते हैं, जितना यूरोप, जापान, चीन, रुस और अमेरिका वाले करते हैं। नेहरू जी की भारतीयों के प्रति सोच थी कि भारतीय आलसी हैं। इंदिरा जी की सोच भी नेहरू जी से ज्यादा अलग नहीं थी। उन्होंने लाल किले से कहा था- दुर्भाग्यवश हमारी आदत ये है कि जब कोई शुभ काम पूरा होने को होता है तो हम आत्मसंतुष्टि की भावना से ग्रस्त हो जाते हैं और जब कोई कठिनाई आ जाती है तो हम नाउम्मीद हो जाते हैं।'

उन्होंने कहा कि 'कब तक टुकड़ों में सोचते रहोगे, कब तक समाज को बांटते रहोगे, बहुत तोड़ा देश को...  अच्छा होता कि जाते-जाते तो कम से कम इस चर्चा के दरम्यान कुछ सकारात्मक बातें होती, कुछ सकारात्मक सुझाव आते, लेकिन हर बार की तरह आपने देश को काफी निराश किया।

ये भी पढ़ेंः 'उस समय ब्रह्माण्ड के बड़े अर्थशास्त्री ने कहा था...', चिदंबरम का नाम लिए बगैर PM मोदी का कटाक्ष

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 5 February 2024 at 19:00 IST