PM Modi ने एक ही रील से बना दिया Instagram पर वर्ल्ड रिकार्ड, फॉलोअर्स में भी आ गई बाढ़, जानिए

पेपर लीक को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने युवाओं से जुड़ कर उनको अपना संदेश बेहद शानदार ढंग से पहुंचाने का काम किया। नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार देर रात अपनी एक रील पोस्ट की जिसके बाद उन्होंने व्यूज के मामले में वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया है।

PM Modi Instagram followers | Image: Narendra Modi Instagram

पेपर लीक को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने युवाओं से जुड़ कर उनको अपना संदेश बेहद शानदार ढंग से पहुंचाने का काम किया। प्रधानमंत्री ने इसके लिए युवाओं के सबसे पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram का चुनाव किया। नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार देर रात अपनी एक रील पोस्ट की जिसके बाद उन्होंने व्यूज के मामले में वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया है। इसके साथ ही उनके अकाउंट से 10 लाख नए फॉलोअर्स भी जुड़ गए। इस भारी रिस्पॉन्स को देखते हुए शुक्रवार देर रात को पीएम मोदी ने फिर एक और नई रील जारी की। 

बनाया वर्ल्ड रिकार्ड 

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गुरुवर को पोस्ट हुई रील को 24 घंटे के अंदर 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, इससे यह वर्ल्ड रिकार्ड बना गया है। प्रधानमंत्री ने अमेरिकन इन्फ्लुएंसर आईशोस्पीड (IShowSpeed) के रिकार्ड को तोड़ दिया है जिन्होंने हाल ही में फीफा विश्व कप के दौरान दक्षिण कोरिया के प्रसिद्ध संगीत समूह 'बीटीएस' के सदस्यों से मुलाकात कर 24 घंटे में इंस्टा पर 30 करोड़ व्यूज बटोर लिए थे।  

फॉलोअर्स में भी आ गई बाढ़ 

इसके साथ ही इस रील के बाद पीएम मोदी के इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स में भी बाढ़ आ गई। 'नरेन्द्र मोदी' इंस्टाग्राम अकाउंट से 24 घंटे के अंदर 10 लाख नए फॉलोअर्स भी जुड़ गए। 

पुराने वीडियो से बिल्कुल अलग था यह वीडियो   

पीएम मोदी के वीडियो संदेश कोई नई बात नहीं है। आमतौर पर प्रधानमंत्री शाम 8 बजे राष्ट्र के नाम संदेश जारी करते हैं जिसमें देश के कई सारे झंडे पीछे लगे होते हैं। लेकिन इस बार पीएम मोदी ने पोट्रेट फॉर्म में अपना वीडियो बना कर रिलीज किया जिसमें सिर्फ एक ही झंडा पीछे लगा था। यह वीडियो प्रोफेशनल कैमरा की जगह स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा से बनाया गया था। इस कारण युवाओं से वह बड़े स्तर पर जुड़ सकें।   

इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले राजनेता है 

गौरतलब है कि पीएम मोदी पहले से ही पूरी दुनिया भर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले राजनेता बने हुए हैं। इंस्टाग्राम पर ‘नरेन्द्र मोदी’ अकाउंट के 102 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। इस कारण इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की सूची में प्रधानमंत्री मोदी इकलौते राजनेता है। यह सब पीएम मोदी की वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता को दर्शाता है जिस कारण उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय राजनेता कहा जाता है।  

यह भी पढ़ें- अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 50 OTT प्लेटफॉर्म हुए ब्लॉक, मोदी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 25 July 2026 at 10:10 IST