अपडेटेड 14 November 2024 at 10:18 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

PM मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि | Image: PTI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे। साल 1964 में प्रधानमंत्री के पद पर रहने के दौरान उनका निधन हो गया था।

वह एक उत्कृष्ट लेखक और इतिहासकार भी थे। आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था। बच्चे, नेहरू को प्रेम से 'चाचा नेहरू' भी बुलाते थे। इसीलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, PM मोदी का बिहार दौरा, टोंक में बवाल जारी

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 14 November 2024 at 10:18 IST