LIVE BLOG

नरेश मीणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार,टोंक में हिंसा के बाद बड़ा एक्शन

India News: आदिवासी जन चेतना के लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की 14 नबंवर को 150वीं जयंती मनाई गई। PM मोदी आज भी महाराष्ट्र चुनाव के लिए प्रचार में जुटे रहे। वहीं,राजस्थान के टोंक में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा द्वारा SDM को थप्पड़ मारने के बाद हिंसा और बवाल जारी है।

Follow : Google News Icon  
Naresh Meena Arrested
Naresh Meena Arrested | Image: ANI/PTI

हर की पौढ़ी पर जलाए गए दीए

उत्तराखंड के हरिद्वार में 15 नवंबर को मनाई जाने वाली देव दीपावली से पहले हर की पौढ़ी पर दीए जलाए गए।


रंग-बिरंगी रोशनी से सजे वाराणसी के घाट

15 नवंबर को मनाई जाने वाली देव दीपावली की तैयारियों के मद्देनजर वाराणसी के घाटों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।


Advertisement

झारखंड में परिवर्तन की लहर- शिवराज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भाजपा-NDA झारखंड के पहले चरण में दो तिहाई से ज्यादा सीटें जीत रही है। परिवर्तन की लहर चल रही है और हमारी सरकार बन रही है। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार ने जनता की तकदीर बदलने का काम किया है...महाराष्ट्र में जो विकास हुआ है, वो अद्भूत है..."


'प्रचंड बहुमत से जीतेंगे गाजियाबाद में BJP के प्रत्याशी संजीव शर्मा'

उपचुनाव पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उपचुनाव पर कहा, "गाजियाबाद में BJP के प्रत्याशी संजीव शर्मा प्रचंड बहुमत के साथ जीत रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं ने जन-जन का भरोसा जीता है, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की जनता सराहना कर रही है। सबका मानना है कि भाजपा ही प्रदेश को श्रेष्ठ शासन दे सकती है..."


Advertisement

दिल्ली मेट्रो कल से लगाएगी 20 एक्स्ट्रा फेरे

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट किया, "कल सुबह 8:00 बजे से GRAP-III के कार्यान्वयन के मद्देनजर, कल से कार्यदिवसों पर 20 अतिरिक्त ट्रिप (GRAP-II के कार्यान्वयन के बाद से पहले से लागू 40 ट्रिप के अतिरिक्त) शुरू की जाएंगी। इस प्रकार GRAP-III के लागू रहने तक दिल्ली मेट्रो द्वारा कार्यदिवसों पर 60 अतिरिक्त ट्रिप लगाई जाएंगी।"


दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल बंद

दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए है। स्कूलों अब ऑनलाइन क्लास होगीं। सीएम आतिशी ने ऐलान करते हुए कहा, "बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण दिल्ली के सभी प्राथमिक विद्यालय अगले निर्देश तक ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर देंगे।"


नादेड़ में राहुल गांधी की रैली

महाराष्ट्र के नादेड़ में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "देश में बेरोजगारी है, महंगाई बढ़ती जा रही है लेकिन अडानी और अंबानी को कोई नुकसान नहीं हो रहा है उनका धन बढ़ता जा रहा है। उन्हें एयरपोर्ट, सड़के, पोर्ट मिल गई और अब धारावी दी जा रही है इससे आपको नुकसान हो रहा है।"


इस चुनाव के लिए महाराष्ट्र में यह मेरी आखिरी जनसभा- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "इस चुनाव के लिए महाराष्ट्र में यह मेरी आखिरी जनसभा है। इस दौरान मैंने पूरे महाराष्ट्र का दौरा किया है...पूरे महाराष्ट्र का आशीर्वाद महायुति के साथ है..."


पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बनेगी- अन्नपूर्णा देवी

झारखंड के गिरिडीह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, "लोगों में काफी उत्साह है और इस चुनाव को राज्य की जनता ने अपने हाथों में लिया है। राज्य में जो सरकार चल रही है, यह लूट और झूठ की सरकार है। लोग परेशान हैं। जनता इस चुनाव को लेकर उत्साहित है और जनता चाहती है कि राज्य में NDA-भाजपा की सरकार बने...पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बनेगी..."


सरकार को अपनी कमियों के कारण से झुकना पड़ा- अजय राय

UPPSC परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार द्वारा फैसले में बदलाव पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "ये सरकार की विफलता है, उनके द्वारा बनाए गए आयोग विफल हैं। सरकार को अपनी कमियों के कारण से झुकना पड़ा। मैं नौजवान साथियों को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उनकी एकता और मजबूती ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।"
 


विकसित भारत महाराष्ट्र के लिए एक संकल्प है- शाइना एनसी

मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने कहा, "विकसित भारत प्रधानमंत्री मोदी का सपना है। यहां महायुति की सरकार जरूर बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी की विशेषता है कि वो कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हैं। विदेश से भी लोग उन्हें सुनने यहां आए हैं...विकसित भारत महाराष्ट्र के लिए एक संकल्प है।"


कांग्रेस ने गरीबों को लूट लिया- PM मोदी

रायगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब को गरीब बनाए रखने के एजेंडे पर ही काम किया है। ये लोग पीढ़ी दर पीढ़ी केवल गरीबी हटाओं का झूठा नारा देते रहे। गरीबी हटाओं नारे के नाम पर कांग्रेस ने गरीबों को ही लूट लिया..'


झारखंड में दो-तिहाई से ज्यादा सीटें जीत रही NDA- शिवराज

झारखंड के देवघर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भाजपा-NDA दो तिहाई से ज्यादा सीटें जीत रही है। जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। लोगों का विश्वास भाजपा में है। जनता झारखंड में कुशासन की लंका जलाकर राख करेगी। हमारा गठबंधन शानदार बहुमत प्राप्त करेगा..."


कोर्ट के फैसले के तहत ही करेंगे काम- ओपी राजभर

'बुलडोजर कार्रवाई' को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने यह नहीं कहा कि बुलडोजर मत चलाओ। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कानून के दायरें में नोटिस देकर कार्रवाई करें और सरकार कानून के दायरे में ही काम कर रही है। जो कोर्ट ने कहा है उसका हम स्वागत करते हैं और सरकार उसी फैसले के तहत काम कर रही है..."


प्रयागराज: UPPSC ने मानी प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग

प्रयागराज से बड़ी खबर आ रही है। छात्रों के प्रदर्शन के बीच UPPSC ने उनकी मांग स्वीकार कर ली है। PSC और RO/ARO की परीक्षा स्थगित कर दिया गया है। 0साथ ही अब एग्जाम एक ही शिफ्ट में होगा। 
 


पहले चरण में राहुल-सोरेन का सूपड़ा साफ- अमित शाह

झारखंड के डुमरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "पहले चरण में राहुल बाबा और हेमंत सोरेन का सूपड़ा साफ हो गया। यहां NDA की सरकार बनने जा रही है। 23 नवंबर को हेमंत सोरेन एंड कंपनी विदाई ले रही है। राहुल बाबा को सोनिया जी ने 20 बार लॉन्च करने का प्रयास किया। मगर लॉन्चिंग फेल हो गई। हरियाणा में भी फेल हो गई... 23 नवंबर को 21वीं लॉन्चिंग भी क्रैश होने वाली है।"


दिल्ली मेयर चुनाव: बांसुरी स्वराज ने डाला वोट

 BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली मेयर चुनाव 2024 के लिए सिविक सेंटर में अपना वोट डाला।


अगर हम बटेंगे तो हमारी जेब कटेगी- पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "हमारा नारा साफ है कि 'अगर हम बटेंगे तो हमारी जेब कटेगी' जो कि 10 साल से भाजपा और पिछले 2.5 साल से महाराष्ट्र में महायुति काट रही है... मंडी में किसानों का प्याज 25 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिकता है लेकिन बाजारों में इसकी कीमत 100 हो जाती है। बीच का पैसा कौन ले जा रहा है? ये 'बटेंगे तो कटेंगे' वाले ले जा रहे हैं..."


कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

छत्रपति संभाजीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के लिए विकास पर नहीं बंटवारे पर भरोसा करती है। कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आगे बढ़ने से रोकती है ताकि सत्ता पर पीढ़ी दर पीढ़ी इनका कब्जा बना रहा है इसलिए कांग्रेस शुरू से ही आरक्षण के खिलाफ रही है।"


हमारी सरकार बनी तो घुसपैठ तो क्या परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा-शाह

झारखंड के गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "JMM सरकार का ध्यान सिर्फ घुसपैठियों को राज्य में घुसाने पर है... ये घुसपैठिए, झारखंड में आते हैं और हमारी बच्चियों से दूसरी, तीसरी, चौथी शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़प लेते हैं। झारखंड वालों, यहां कमल की सरकार बना दो, हम आपसे वादा करते हैं, यहां घुसपैठ तो क्या परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।


पहले चरण में JMM का सूपड़ा साफ हो गया-शाह

झारखंड के गांडेय विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "झारखंड में पहले चरण का चुनाव समाप्त हो गया है, आपको परिणाम जनाना है? मैं आपको बता दूं पहले चरण में JMM का सूपड़ा साफ हो गया। पहले चरण में ही तय हो गया है कि बीजेपी की सरकार बन रही है। मैं हेमंत सोरेन को कहने आया है कि आपकी उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है..."।


लव जिहाद के माध्यम से ये जमीन पर कब्जा करेंगे-सीएम योगी

झारखंड के धनबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "यहां घुसपैठ नहीं होने देना है, इन्हें हमें बाहर करना है। ये लूट और भ्रष्टाचार फैलाने वालों के लिए राज्य में जगह नहीं होनी चाहिए....ये लोग बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करेंगे. आपके रोजगार पर डाके डालकर रोटी की समस्या खड़ी करेंगे, लव जिहाद के माध्यम से आपकी जमीन पर कब्जा करेंगे। ये नहीं होने देना है..'।


यूपी लोक सेवा आयोग के दफ्तर में बड़ी बैठक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाएं एक ही पाली में कराने की मांग को लेकर प्रयागराज में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। इस बीच यूपी लोक सेवा आयोग के दफ्तर में बड़ी बैठक चल रही है।  चेयरमैन संजय श्रीनेत की अध्यक्षता में बैठक जारी है। अगले कुछ घंटे में आयोग कोई बड़ा फैसला ले सकता है।
 


नरेश मीणा के समर्थकों ने स्टेट हाईवे पर लगाई आग

नरेश मीणा के गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों द्वारा समरावता गांव के बाहर स्टेट हाईवे पर आग लगाने के बाद पुलिस मौके पर समर्थकों को तितर-बितर करने पहुंची। भारी संख्या में पुलिस यहां तैनात है। 


नरेश मीणा को कानून हाथ में नहीं लेना था-एसपी टोंक

नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर टोंक के एसपी विकास सांगवान ने कहा कि उन्हें कानून हाथ में न लेने और सरेंडर करने को कहा था। पहले तो वह इसके मूड में नहीं थे, लेकिन पुलिस बल देखकर वह राजी हो गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। पुराने रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे और उसके अनुसार गिरफ्तारियां की जाएंगी। इस मामले में 50-60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। नरेश मीणा के खिलाफ पुलिस ने 4 FIR दर्ज की है।


समरवता गांव से नरेश मीणा गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने समरवता गांव से नरेश मीणा को गिरफ्तार किया। टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीना पर कल मतदान केंद्र पर एसडीएम अमित चौधरी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप है।


SDM ने लोगों को डरा कर वोटिंग कराई-नरेश मीणा

नरेश मीणा ने चुनावी ड्यूटी पर तैनात मालपुरा के SDM अमित चौधरी पर भी गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि SDM ने तीन लोगों को धमकाकर जबरन मतदान करवाया। मैंने बूथ कार्यकर्ताओं से पूछा कि यह किसने किया, तो उन्होंने SDM का नाम लिया, इसलिए मैंने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मैंने अपना विरोध जारी रखा और प्रशासन से कोई भी बूथ पर नहीं आने के बाद मैं पूरी तरह से शांत हो गया। हमने SP से आने के लिए कहा, लेकिन वे भी नहीं आए।


लोगों से जबरन वोटिंग कराई गई-नरेश मीणा

नरेश मीणा ने पूरी घटना को लेकर SDM और पुलिस पर गंभीर आरोप  लगाए हैं। नरेश मीणा ने कहा, सुबह 9 बजे मुझे सूचना मिली कि इस गांव ने चुनाव का बहिष्कार किया है। अधिकारी ने दो लोगों को जबरन मतदान करवाकर उनका बहिष्कार खत्म करवाया। जब मैंने लोगों से मतदान करने का आग्रह किया तो मुझे बताया गया कि जब तक कलेक्टर आकर उन्हें आश्वासन नहीं देते, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। पूरा प्रशासन भाजपा सरकार के निर्देश पर भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा था।


नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान में बम की धमकी

रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान को बम की धमकी के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। विमान की एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है। 


सुप्रीम कोर्ट का आदेश गरीब की रक्षा के लिए-CPI नेता डी. राजा

'बुलडोज़र कार्रवाई' को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर CPI नेता डी. राजा ने कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट से सहमत हूँ... दिल्ली में हमने गरीब लोगों को झुग्गियों में रहते देखा है, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया। मैं गरीब लोगों के अधिकारों के लिए खड़ा हूँ... सुप्रीम कोर्ट का आदेश गरीब लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। मैं इसका स्वागत करता हूँ। मैं चाहता हूँ कि राज्य सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान दे और इसका पालन करे।"


नरेश मीना के खिलाफ पुलिस ने 4 FIR दर्ज किए

आईजी रेंज ओम प्रकाश विशाल बंसल ने कहा, "कल की घटना के बाद 4 प्रकरण दर्ज़ करके अभी तक 60 लोगों की गिरफ़्तारी की गई है। बाकी लोगों को भी गिरफ़्तार करने की कार्रवाई की जा रही है...घटना में 10 पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं हैं, कुछ ग्रामीणों को भी चोटें आईं हैं। सरकारी वाहनों के अलावा कुछ निजी वाहन और बाइक भी इसमें जली हैं...अपराधी(नरेश मीणा) के खिलाफ भी मामला दर्ज़ हुआ है। इसके खिलाफ दर्ज़नों मामले दर्ज़ हैं, उस सभी प्रकरणों में इसे गिरफ़्तार करेंगे..."


पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बढ़ते प्रदूषण पर करेंगे समीक्षा बैठक

दिल्ली पर्यावरण मंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज सुबह 11 बजे दिल्ली सचिवालय स्थित ग्रीन वॉर रूम में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।


पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती पर प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शांति वन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती के अवसर पर स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।


विधायक नरेश मीणा की तालाश में जुटी पुलिस

देवली उनियारा के समरवता गांव में सुरक्षा बढ़ाने पर टोंक के एडिशनल SP बृजेंद्र सिंह भाटी ने कहा, "हम स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हमने कुछ गिरफ्तारियां की हैं। हम नरेश मीणा की भी तलाश कर रहे हैं। हम बाद में विस्तृत जानकारी देंगे। राजस्थान उपचुनाव में देवली-उनियारा से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीना ने कल समरवता गांव में एक मतदान केंद्र पर SDM के साथ कथित तौर पर मारपीट की।


देवली उनियारा के समरवता गांव में सुरक्षा बढ़ाई गई

राजस्थान में बुधवार रात हुई हिंसा के बाद देवली उनियारा के समरवता गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई। राजस्थान उपचुनाव में देवली-उनियारा से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीना ने कल समरवता गांव में एक मतदान केंद्र पर SDM के साथ कथित तौर पर मारपीट की।


बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आज

आदिवासी जन चेतना के लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की 14 नबंवर को 150वीं जयंती है। इसे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर पीएम मोदी बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान की स्मृतियां स्वरूप स्मारक सिक्का जारी करेंगे। सरकार की ओर से आदिवासियों के भगवान और 'धरतीआबा' के रूप में प्रसिद्ध बिरसा मुंडा की जयंती पर 150 रुपये मूल्य वर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेगी।

Published By :
Rupam Kumari

पब्लिश्ड