'मेरी मत मानो, गांधी की तो मानो', 100 साल हो गए मगर आज भी...', FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा?
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' (FICCI) की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन को पीएम मोदी ने दी संबोधित किया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) के शताब्दी समारोह हुए। सम्मलेन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने उद्योग जगत से महात्मा गांधी के 1930 के संदेश को याद करते हुए 'इंडिया फर्स्ट' (India First) की भावना को अपना आधार बनाने की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महात्मा गांधी के 1930 के आत्मनिर्भरता और स्वदेशी वस्तुओं के संदेश को याद किया। उन्होंने कहा कि 100 साल बीत जाने के बाद भी देश को उसी संदेश को आगे बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही, उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं से 'आत्मनिर्भर भारत' के विचार को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
मेरी मत मानो, गांधी की तो मानो-PM मोदी
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सोचिए, 100 साल बीत चुके हैं, लेकिन 1930 में गांधी जी हमें जो संदेश देकर गए थे, आज इतने सालों बाद मुझे भी वही बात कहनी पड़ रही है। क्या यह आपकी सफलता है या विफलता? मेरी मत मानो, गांधी की तो मानो! वे भी जाने से पहले स्वदेशी की बात कर गए थे; वे भी 'आत्मनिर्भर भारत' की बात कर गए थे। और अब आपको 100 साल हो गए हैं, फिर भी हालात वहीं के वहीं हैं। मेरे इस संदेश को हर घर तक पहुंचाइए!"
50 करोड़ गरीब गरीबी से बाहर निकल आए-PM मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा, "70 के दशक में जब देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया गया था, तब देश की आबादी करीब 50 करोड़ ही थी। गरीबी तब भी हट सकती थी, लेकिन FICCI भी साक्षी है कि तब नीतियों में कमी रही और दुर्भाग्य से नीयत में भी कमी रही। FICCI इस बात का भी साक्षी है कि जब सही नीयत से काम हुआ और सरकार सही नीयत के साथ आगे बढ़ी, तो सिर्फ 12-13 वर्षों में 50 करोड़ गरीब गरीबी से बाहर निकल आए। यह दिखाता है कि भारत आज जिस दिशा में चल रहा है, वह सही और सटीक है, और उसमें देश की सफलता की गारंटी है।"
पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना
पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि उद्योग जगत का पिछला अनुभव इतना कड़वा रहा है कि इसका असर आज भी मौजूदा सरकार के साथ उनके रिश्तों पर पड़ रहा है। उन्होंने लाइसेंस-कोटा राज और पुरानी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पहले नीयत और नीति दोनों में कमी थी। मगर आज बदलाव हो रहा है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 19 November 2026 at 13:22 IST