अपडेटेड 6 August 2025 at 23:21 IST

Kartavya Bhavan: अमृतकाल में इन्हीं भवनों में विकसित भारत की नीतियां बनेंगी, आने वाले दशकों यहीं से देश की दिशा तय होगी- PM मोदी

पीएम मोदी ने कर्तव्य भवन-03 बिल्डिंग का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि कर्तव्य करोड़ों लोगों के सपनों को साकार करने की तपोभूमि है।

PM Modi | Image: x/bjp

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, बुधवार यानि 6 अगस्त को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन-03 बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन में विकसित भारत की नीतियां बनेंगी।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कर्तव्य सिर्फ इमारत नहीं है, यह करोड़ों लोगों के सपनों को साकार करने की तपोभूमि भी है।

'कर्तव्य सिर्फ एक इमारत का नाम भर नहीं...'

उन्होंने संबोधित करते हुए कहा, 'कर्तव्य हमारे देश के कर्म प्रधान दर्शन की मूलभावना है। 'कर्तव्य’ सिर्फ एक इमारत का नाम भर नहीं है, यह करोड़ों देशवासियों के सपनों को साकार करने की तपोभूमि भी है। कर्तव्य ही आरंभ है, कर्तव्य ही प्रारब्ध है। करुणा और कर्मणता के स्नेहसूत्र में बंधा कर्म… यही तो है कर्तव्य।'

'इन्हीं भवनों में विकसित भारत की नीतियां बनेंगी'

पीएम ने आगे कहा, 'ये केवल कुछ नए भवन और सामान्य इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं हैं। अमृतकाल में इन्हीं भवनों में विकसित भारत की नीतियां बनेंगी, महत्वपूर्ण निर्णय होंगे, आने वाले दशकों में यहीं से राष्ट्र की दिशा तय होगी।'

हमारा दायित्व कि हम समस्याओं को छोड़कर न जाएं- PM

कर्तव्य भवन के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'कितने ही देश जो हमारे साथ-साथ आजाद हुए थे वो तेजी से आगे बढ़ गए लेकिन भारत तब उस गति से आगे नहीं बढ़ पाया। अनेक वजह रही होंगी लेकिन अब हमारा दायित्व है कि हम समस्याओं को आने वाली पीढ़ियों के लिए छोड़कर न जाएं।'

कर्तव्य भवन-3 में 7 फ्लोर और...

बता दें कि कर्तव्य भवन-3 में ग्राउंड फ्लोर समेत 7 फ्लोर हैं। यहां विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, MSME मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग समेत अन्य इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिस होंगे। कर्तव्य भवन 1.5 लाख वर्ग मीटर में फैला हुआ है जहां 600 कारें खड़ी होने की स्पेस है। इसमें लगभग 24 कॉन्फ्रेंस रूम हैं जिसमें 45 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें योग रूम, किचन, कैफे, मेडिकल रूम और क्रेच भी है।

यह भी पढ़ें: जनधन खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, दोबारा KYC कराना जरूरी

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 August 2025 at 22:07 IST