BRESE 2026: 'हमें वह स्थिति लानी है जब देश के ज्यादा से ज्यादा परिवारों के पास इलेक्ट्रिक व्हीकल हो, इससे हजारों...', बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित BRESE समिट को संबोधित करते हुए ग्रीन एनर्जी और भारत की ऊर्जा उपलब्धियों पर जोर दिया।

PM Modi | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में सोमवार को चार दिवसीय 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो (BRESE) 2026' का उद्घाटन किया। इस दौरान इस अवसर पर समटि में उपस्थित लोगों को पीएम ने संबोधित भी किया। BRESE 2026 को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "यह समिट विशेष परिस्थिति में हो रहा है। नवीकरणीय ऊर्जा का महत्व इस वर्ष में पता चला है। इस वर्ष के आयोजन का दायरा बहुत बड़ा है।" पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान इलेक्ट्रिक व्हीकल के  ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था ने कई बड़े संकट देखे हैं। 140 करोड़ भारतीयों को इस बात पर गर्व है कि हमने इस संकट को अब तक बेहतर तरीके से संभाला है। इस संकट के बाद भी भारत की ग्रोथ हाई रही है। अगर भारत ग्रीन एनर्जी में निवेश न करता तो हमारा संकट अधिक गंभीर हो सकता था।"

बिजली के क्षेत्र में हमारा बड़ा लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "साल 2021 में भारत ने एक संकल्प लिया था कि हम 2030 तक 500 गीगावॉट नॉन फॉसिल क्षमता हासिल करेंगे। हमने पैरिस प्लेज में भी भारत ने अपनी आधी इंस्टॉल पावर क्षमता नॉन फॉसिल सोर्स से पूरा करने का लक्ष्य रखा था। भारत ने यह लक्ष्य 2025 में ही हासिल करके दिखा दिया है। आज हमारी 50% से ज्यादा इंस्टॉल पावर क्षमता नॉन फॉसिल सोर्स पर आधारित है।"

November 2, 2026

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सफल हुई-पीएम मोदी

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हमने फरवरी 2024 में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की थी। इसके तहत 1 करोड़ घरों में रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य था। बीते 24-25 महीनों में ही 65 लाख से ज्यादा घर इस अभियान से जुड़ चुके हैं। भारत बहुत कम समय में बहुत कुछ हासिल करने में जुटा है। हमें हर सरकारी इमारत, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और स्ट्रीट लाइट के पूरे सिस्टम को सोलर एनर्जी से जोड़ना है। हमें तेज गति से इसे करना है। मेरा विजन है कि अन्नदाता ऊर्जादाता बने। खाली जमीनों पर किसान सोलर पैनल लगाएं।"

November 2, 2026

इलेक्ट्रिक व्हीकल के इस्तेमाल पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आने वाले समय में हमें वह स्थिति लानी है जब देश के ज्यादा से ज्यादा परिवारों के पास इलेक्ट्रिक व्हीकल का विकल्प हो और वे अपनी स्कूटी और बाइक को घर में ही सोलर पैनल से बनी बिजली से चार्ज कर सके। इससे देश के मध्यमवर्गी परिवारों को हजारों रुपयों की बचत होगी।"

November 2, 2026

बता दें कि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का विषय है- ‘निवेश, नवाचार और प्रेरणा’। सम्मेलन में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस सम्मेलन में नीति निर्माता, निवेशक, वित्तीय संस्थान और उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि स्वच्छ ऊर्जा में निवेश, तकनीकी नवाचार और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को बढ़ावा देने के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

यह भी पढ़ें:  'वोट बचाओ' नहीं, घुसपैठिया बचाओ रैली थी', विपक्ष पर बरसे अमित शाह
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 2 November 2026 at 21:00 IST