'अरे कांग्रेस वालों ये 'वोट बचाओ' नहीं, घुसपैठिया बचाओ रैली थी, राहुल जी... BJP एक-एक को बाहर निकाल कर दम लेगी', विपक्ष पर बरसे अमित शाह

हैदराबाद में भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, राहुल जी ने एक रैली की 'वोट बचाओ', ये 'वोट बचाओ' रैली नहीं थी बल्कि ये 'घुसपैठियों को बचाओ' रैली थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Shah
Amit Shah | Image: ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। दिल्ली में कांग्रेस की अगुवाई आयोजित 'वोट बचाओ,देश बचाओ' रैली को लेकर भी गृह मंत्री ने विपक्ष पर तंज कसा और कहा कि यह 'वोट बचाओ' रैली नहीं बल्कि ‘घुसपैठियों को बचाओ’ रैली थी।

जनसभा को संबोधित करत हुए अमित शाह ने कहा, आज हैदराबाद में हजारों लोग सड़कों पर खड़े हैं। कल दिल्ली में भी एक रैली हुई थी, जिसमें राहुल गांधी ने हिस्सा लिया। उन्होंने उस रैली को ‘वोट बचाओ’ रैली बताया था, लेकिन वह ‘वोट बचाओ’ रैली नहीं बल्कि ‘घुसपैठियों को बचाओ’ रैली थी। गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस SIR (स्पेशल इंटेंस रिव्यू) प्रक्रिया को रोककर देश की मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है।

BJP एक-एक घुसपैठियों को देश से बाहर निकालकर रहेगी-शाह

अमित शाह ने पूरे विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा, 'आपको जितना जोर लगाना है लगा लीजिए, भाजपा एक-एक घुसपैठियों को मतदाता सूची और देश से बाहर निकालकर रहेगी।” शाह ने आगे कहा कि देश में करीब 3 करोड़ ऐसे लोग हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। अब जिनकी मृत्यु हो गई है, उनका वोट हटाना चाहिए या नहीं? उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि जो व्यक्ति है ही नहीं, उसका वोट कौन आकर देगा? अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी बोगस वोटिंग के जरिए चुनाव जीतना चाहती है।

राहुल कभी प्रधानमंत्री बन नहीं पाएंगे-शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "2024 के बाद हमने महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, बंगाल और असम में जीत हासिल की है, और अब हम तेलंगाना में भी जीत हासिल करने वाले हैं।" उन्होंने आगे कहा," राहुल जी, दो दिन पहले आपने एक मॉक पार्लियामेंट आयोजित की थी। अगर आपने मुझसे पूछा होता, तो मैं आपको यही सलाह देता कि इस नकली संसद में, बिना विपक्ष के नेता बने, कम से कम एक बार प्रधानमंत्री बन जाइए। क्योंकि असली संसद में तो आप कभी प्रधानमंत्री बन नहीं पाएंगे। कम से कम नकली संसद में प्रधानमंत्री बनने से सोनिया जी के दिल को कुछ तो तसल्ली मिल जाएगी।"

Advertisement

अमित शाह की राहुल गांधी को सलाह

राहुल जी, आप इस तरह चुनाव नहीं जीत सकते। आप देश में तीन-चार महीने बिताते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं। आपको देश में रहकर कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको लोगों के साथ एकजुट होकर खड़ा होना होगा और उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए काम करना होगा।"
 

यह भी पढ़ें: विवाद के बाद BMC ने दीया मिर्जा को 'प्रदूषण मुक्त दीवाली'अभियान से हटाया

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड