PM Modi Norway Visit: भारत और नॉर्डिक देशों के संबंधों में नए स्वर्णिम युग की हो रही शुरुआत, व्यापार में 200% की बढ़ोतरी- PM मोदी
PM Modi Five Nation Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे में नार्वे पहुंच गए हैं। इसके बाद वह इटली जाएंगे। नार्वे में उन्होंने ओस्लो में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और दोनों देशों के बीच के रिश्ते को माइलस्टोन बताया।
PM Modi Five Nation Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे के तहत स्वीडन की यात्रा पूरी कर फिलहाल वो नार्वे की राजधानी ओस्लो में हैं। इससे पहले पीएम मोदी को नॉर्वे के राजा ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया।
वहीं, मंगलवार को पीएम मोदी ने इस द्विपक्षीय दौरे में भारत और नॉर्वे के संबंधों को व्यापारिक तौर पर मजबूती देने के लिए इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। शिखर सम्मेलन में उन्होंने नॉर्वे का आभार प्रकट करते हुए कहा '8 वर्षों पहले हमने नॉर्वे देशों के साथ अपने संबंधों को ऊर्जा और गति देने के लिए इस फॉर्मेट का गठन किया और पिछले कुछ वर्षों में हमने अपने संबंधों में विशेष प्रगति की है।' उन्होंने यह भी बताया कि 10 वर्षों में हमारा द्विपक्षीय व्यापार लगभग 4 गुना बढ़ा है।'
8 वर्षों पहले हमने नॉर्वे के इस फॉर्मेट का गठन किया था
पीएम मोदी ने इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा 'आज तीसरे नॉर्वे समिट में हिस्सा लेने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं नॉर्वे के पीएम का इस समिट का आयोजन करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। लोकतंत्र, कानून का शासन, बहुपक्षीय के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता हमें स्वाभाविक साझेदार बनाती है। 8 वर्षों पहले हमने नॉर्वे देशों के साथ अपने संबंधों को ऊर्जा और गति देने के लिए इस फॉर्मेट का गठन किया।'
द्विपक्षीय व्यापार लगभग 4 गुना बढ़ा
पीएम मोदी ने इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन मंच से आगे कहा 'पिछले कुछ वर्षों में हमने अपने संबंधों में विशेष प्रगति की है। 10 वर्षों में हमारा द्विपक्षीय व्यापार लगभग 4 गुना बढ़ा है। नॉर्वे देशों के इनवेस्टमेंट फंड भी भारत की रैपिड ग्रोथ में अहम साझेदार बन रहे हैं। पिछले एक दशक में नॉर्वे देशों से भारत में निवेश में लगभग 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।'
आगे उन्होंने कहा 'अक्टूबर 2025 से नॉर्वे, आइसलैंड और अन्य EFTA देशों के साथ हमने व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता लागू किया और कुछ ही महीने पहले हमने भारत-यूरोपियन यूनियन मुक्त व्यापार समझौते किया, जिसमें डेनमार्क, फिनलैंड और स्वीडन भी भागीदार हैं। इन महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते से हम भारत और नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में एक नए स्वर्णिम युग की शुरुआत करने जा रहे हैं।'
साथ मिलकर विश्वविद्यालय, लैंब और स्टार्टअप इकोसिस्टम बढ़ाएंगे
पीएम मोदी ने मंच से आगे कहा 'भारत और नॉर्डिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हमारे व्यापक रिसर्च और नवाचार टाईज है। इसे सुदृढ़ करने के लिए हम साथ मिलकर विश्वविद्यालय, लैंब और स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच लिंक बढ़ाएंगे।
आज हमने विश्व मुद्दे पर भी विचार साझा किए हैं। वैश्विक तनाव और संघर्ष के इस दौर में भारत और नॉर्डिक देश साथ मिलकर एक नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था को बल देते रहेंगे।' आगे उन्होंने कहा 'हमने भारत और नॉर्वे के संबंधों को ग्रीन तकनीक और नवाचार रणनीतिक साझेदारी का स्वरूप देने का निर्णय लिया है।'
यूक्रेन या वेस्ट एशिया संघर्ष पर पीएम ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने आगे कहा 'यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे। हम इस बात पर सहमत हैं कि बहुपक्षीय संस्थाएँ का सुधार आवश्यक भी है और अति आवश्यक भी और आतंक पर भी हमारा साफ और एकजुट मोर्चा है कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 19 May 2026 at 19:15 IST