नॉर्वे ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, 32वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पाकर प्रधानमंत्री ने देश के सम्मान में लगाया चार चांद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय यात्रा पर नॉर्वे पहुंचे, जहां नॉर्वे के राजा ने पीएम मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया। उसके बाद पीएम मोदी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा 'यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित है।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Grand Cross of the Royal Norwegian Order of Merit Norway pm modi
PM मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिला | Image: @narendramodi

PM Modi Norway Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार पांच देशों की यात्रा के चौथे पड़ाव में नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंच गए हैं। इस द्विपक्षीय दौरे का अहम मुद्दा होगा, भारत और नॉर्वे के संबंधों को व्यापारिक तौर पर मजबूती देना और इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेना।

इस बीच पीएम मोदी को नॉर्वे के राजा ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। पीएम मोदी सम्मानित होने के बाद एक्स हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए लिखा 'यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित है, यह वैश्विक प्रगति के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।'

पीएम मोदी क्या ने क्या बोला?

नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'रॉयल नॉर्वे के ऑर्डर ऑफ मेरिट के ग्रैंड क्रॉस से सम्मानित होना मेरे लिए गौरव की बात है। यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित है और भारत और नॉर्वे के बीच अटूट मित्रता का प्रतीक है। यह वैश्विक प्रगति के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।' इसी के साथ पीएम मोदी 32वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए।

द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण कदम

पीएम मोदी को मिले इस सम्मान के बाद कहा जा रहा है कि यह सम्मान भारत और नॉर्वे के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आपको बता दें कि यह प्रतिष्ठित सम्मान नॉर्वे उन विदेशी नेताओं और व्यक्तियों को देता है, जिन्होंने दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने में योगदान द‍िया हो।

Advertisement

PM मोदी का नॉर्वे दौरा का शेड्यूल

प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान वे राजा हेराल्ड V और रानी सोन्या से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री स्टोरे के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके अलावा PM मोदी ने 19 मई (मंगलवार) को होने वाले भारत-नॉर्डिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। 19 तारीख को, ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन होगा। आपको बता दें कि 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा है।

ये भी पढ़ें: 'तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं तो संख्या नियंत्रित कर लो, सड़क पर नमाज नहीं...', नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड