अपडेटेड 17 January 2026 at 21:39 IST

'मेरा असम आगे बढ़ रहा है', PM मोदी ने असम से विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-वो कौन सी पार्टी है, जिसने भूपेन हाजरिका को भारतरत्न...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर है। अपने दौरे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा 'मेरा असम आगे बढ़ रहा है, ये देखकर मैं भावुक हो रहा हूं।' उन्होंने आगे कहा कहा 'वो कौन सी पार्टी है, जिसने भूपेन हाजरिका को भारतरत्न देने का विरोध किया था।'

PM मोदी ने असम से विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-वो कौन सी पार्टी है, जिसने भूपेन हाजरिका को भारतरत्न | Image: ANI

PM Modi In Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 17 जनवरी से असम में दो दिवसीय दौरे पर है। 17 जनवरी को उन्होंने दो अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाया और काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला भी रखा। पीएम मोदी का यह एक महीने से भी कम समय में असम का दूसरा दौरा है। 
असम में 2026 की पहली छमाही में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने भारतरत्न भूपेन हाजरिका को याद करते हुए विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा 'मेरा असम आगे बढ़ रहा हैं, ये देखकर मैं भावुक हो रहा हूं।' आगे उन्होंने कहा 'वो कौन सी पार्टी है, जिसने भूपेन हाजरिका को भारतरत्न देने का विरोध किया था।

मेरा असम आगे बढ़ रहा है...पीएम मोदी

असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा 'मेरा असम आगे बढ़ रहा है, ये देखकर मैं भावुक हो रहा हूं। एक समय आए दिन रक्तपात होता था, आज वही संस्कृति के अद्भुत रंग सज रहे हैं। एक समय जहां गोलियों की गूंज थी, आज वहां मधुर ध्वनि है। पहले जहां कर्फ्यू का सन्नाटा होता था, आज वहां संगीत के सुर गूंज रहे हैं।'

असम की शांति, विकास और गौरव केंद्र है युवा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ‘आपने डबल इंजन सरकार को शांति और विकास की जिम्मेदारी दी, उसे पूरा करके हमने दिखाया। 2020 के बोडो शांति समझौते ने वर्षों से चले आ रहे संघर्ष पर विराम लगाया। इस समझौते के बाद भरोसा लौटा और हजारों युवाओं ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा को अपना लिया। बोडो क्षेत्र में शिक्षा और विकास के नए अवसर तैयार हुए। असम की शांति, विकास, गौरव इन सबके केंद्र में असम का युवा है।’

वो कौन सी पार्टी है, जिसने भूपेन हाजरिका को भारतरत्न देने का विरोध किया-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारतरत्न भूपेन हाजरिका को याद करते हुए कहा 'वो कौन सी पार्टी है, जिसने भूपेन हाजरिका को भारतरत्न देने का विरोध किया था, कांग्रेस पार्टी। असम में सेमीकंडक्टर यूनिट का विरोध खुद कांग्रेस के कर्नाटक सरकार के मंत्री और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे ने भी हैं। अगर मेरे साथ असम का गमछा होता है तो कांग्रेस मजाक उड़ाती है।

कांग्रेस ने सियासी फायदे के लिए असम को हिंसा में धकेला-पीएम मोदी

पीएम मोदी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा 'कांग्रेस ने अपने सियासी फायदे के लिए असम को हिंसा की आग में धकेला। विश्वास की जरूरत थी, कांग्रेस ने विभाजन को बढ़ाया, बातचीत के रास्ते बंद किए। कांग्रेस असम के दरवाजे खुल कर घुसपैठियों की आवभगत में  लगी रही। कांग्रेस असम के लोगों को अपना नहीं मानती, कांग्रेस के लोगों को विदेशी घुसपैठिये पसंद। कांग्रेस के पापों को मिटाने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है।' 

ये भी पढ़ें: ट्रंप से दो-दो हाथ करने के मूड में सुप्रीम लीडर खामेनेई, बोले-ईरान को सुलगाने के लिए अमेरिका ने रची साजिश, वो मेरा अपराधी
 

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 17 January 2026 at 21:26 IST