'अटकी, लटकी, भटकी पड़ी थीं परियोजनाएं, हमारी सरकार ने पूरी कराई', ओडिशा के जाजपुर में बोले PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के चंडीखोल में 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

PM Modi Visits Odisha, Unveils Projects Worth Over Rs 19,600 Crore | Image: PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के चंडीखोल में 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज यहां 20 हजार करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस से जुड़ी परियोजनाएं हों या सड़क, रेलवे और परिवहन से जुड़ी परियोजनाएं हों, इन विकास कार्यों से यहां औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। 

सालों से अटकी, भटकी और लटकी योजनाएं पूरी हो रही- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "आज का यह आयोजन इस बात की भी पहचान है कि बीते वर्षों में हमारे देश में कार्य संस्कृति कितनी तेजी से बदली है। पहली की सरकारों की दिलचस्पी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में नहीं होती थी जबकि हमारी सरकार जिस परियोजना की नींव रखती है उसे तेजी से पूरा करने का प्रयास करती है। 2014 के बाद देश में वह परियोजनाएं पूरी कराई गई जो अटकी, भटकी और लटकी हुई थी।

आज ओडिशा में विकास की नई धारा शुरू हुई है- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि आज भगवान जगन्नाथ और मां बिरजा के आशीर्वाद से जाजपुर और ओडिशा में विकास की एक नई धारा शुरू हुई है। आज बीजू बाबू जी (पूर्व CM बीजू पटनायक) की जन्म जयंती भी है। ओडिशा और देश के विकास में बीजू बाबू का योगदान अतुलनीय रहा है। मैं सभी देशवासियों की ओर से आदरणीय बीजू बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

इसे भी पढ़ें : तेलंगाना की धरती से PM मोदी ने खोला बड़ा राज

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 5 March 2024 at 15:47 IST