'पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है, इस बार भी मैं वीर जवानों के साथ दीपावली...', PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। एक वीडियो संदेश साझा करते हुए बताया कि इस बार भी वो वीर जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे।

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की । इसके साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि इस बार भी वो दीपावली देश के वीर जवानों के साथ मानाएंगे। दिवाली की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए जारी एक वीडियो संदेश जारी देशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामानाएं दी।

पीएम मोदी ने X पोस्ट पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए कहा कि दिवाली के अवसर पर पूरा देश रोशनी से जगमगा उठा है। उन्होंने इस त्योहार को अंधकार के खिलाफ देश के संकल्प का प्रतीक बताया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने दोहराया कि इस बार भी वह जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी पुरानी परंपरा को जारी रखेंगे।

देशवासियों के लिए पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों शुभकामना देते हुए लिखा,  "आपकी तरह, मैं भी दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाता हूं और जैसा कि आप जानते हैं, यह मेरी एक नियमित परंपरा बन गई है कि मैं इस समय को हमारे सैनिकों के बीच बिताऊं, एक ऐसी परंपरा जिसे मैं इस साल भी जारी रखूंगा।" इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

November 7, 2026

वीडियो में पीएम मोदी ने क्या कहा?

वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, "नमस्कार! दिवाली का पावन त्योहार है और पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है। आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार और आपका आने वाला समय सुख, शांति और समृद्धि से भरा हो। इस त्योहार को बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं और हर साल देश के वीर जवानों के बीच समय बिताना उनकी एक दिनचर्या बन गई है। उन्होंने कहा, आपकी तरह ही, मैं भी दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाता हूं। जैसा कि आप जानते हैं, जवानों के बीच इस दिन को बिताना मेरी एक परंपरा बन गई है, जिसे मैं इस साल भी जारी रखूंगा। एक बार फिर, आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"

उपराष्ट्रपति से पीएम मोदी की मुलाकात

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। 'X' पर इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, "उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाएं साझा कीं।" इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने धनतेरस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं।

November 7, 2026

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

'X' पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "सभी देशवासियों को धनतेरस की असीम शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से भरा रहे। हर घर में खुशियों का दीप हमेशा जलता रहे- यही मेरी हार्दिक कामना है। मैं भगवान धन्वंतरि को नमन करता हूं, जिनके चरण कमलों की वंदना देवता और असुर दोनों ही करते हैं।" वे ऐसे प्रभु हैं जो कई तरह की औषधीय जड़ी-बूटियां प्रदान करते हैं और इस संसार में बुढ़ापे, बीमारी, भय और मृत्यु को दूर करते हैं।

November 6, 2026

बता दें कि पांच दिनों तक चलने वाला दिवाली का उत्सव 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुरू होता है, जिसके बाद 7 नवंबर को छोटी दिवाली आती है। मुख्य त्योहार और लक्ष्मी पूजा 8 नवंबर को होगी, इसके बाद 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 10 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव से पहले CM योगी ने भगवान राम-सीता की पूजा-आरती
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 7 November 2026 at 18:25 IST