अपडेटेड 4 June 2025 at 21:02 IST
Chinnaswamy Stampede: RCB विक्ट्री परेड भगदड़ में 11 मौत पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा- दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं
Chinnaswamy Stampede: RBC की विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
Chinnaswamy Stampede: रॉयल चेंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं।
बीजेपी ने कर्नाटक सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
बेंगलुरू भगदड़ पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि बेंगलुरू में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में लोगों की जो दुखद मृत्यु हुई। यह राज्य प्रायोजित हत्या है। यह राज्य प्रोत्साहित हत्या है। पुलिस का बंदोबस्त कहां था? एक तरफ लोगों की मौत हो रही थी और दूसरी तरफ जश्न चलता रहा। एंबुलेंस भी नहीं थी। सामान्य व्यवस्थाएं भी नहीं थी। यह मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री के स्तर पर बहुत बड़ी चुक हुई है। उनका तुरंत प्रभाव से इस्तीफा होना चाहिए।
बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत- सीएम सिद्धारमैया
बेंगलुरु भगदड़ पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बतया कि भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी नहीं होनी चाहिए थी। सरकार इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करती है।
मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता- सीएम सिद्धारमैया
भगदड़ की घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "विक्ट्री परेड के दौरान एक बड़ी त्रासदी हुई है। यह हादसा चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुआ। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। सरकार घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 4 June 2025 at 20:48 IST