प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दिल्ली, लखनऊ से पटना तक जला 'आशीर्वाद का दीया', PM मोदी बोले- दिन भर सेवा कार्यों में लगे सभी लोगों का आभार, VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर देशभर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दिल्ली के कर्तव्य पथ से लेकर अयोध्या-उज्जैन तक 'आशीर्वाद का दीया' जलाया गया।

ANI/Republic | Image: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जला 'आशीर्वाद का दीया'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को देशभर में आस्था और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिला। BJP के ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ से लेकर उज्जैन के राम घाट, अयोध्या और यमुना तट तक लाखों दीप जलाए गए। केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा कार्यों के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मनाया। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशभर में दिनभर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजन किया गया। जहां सुबह से ही देश-विदेश से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाईयां और शुभकामना मिलने का तांता जारी रहा तो शाम को  'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें राज्यों के मुख्यमंत्री से लेकर विधायक, सांसद के साथ आम लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

लाखों दीयों से जगमगाई शिप्रा दी

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर एक बड़े भक्ति कार्यक्रम के बीच ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। राम घाट पर लाखों दीये जलाए गए, जिससे पूरा तट उत्सव और आध्यात्मिक आभा से जगमगा उठा।

September 17, 2026
September 17, 2026

जगमग हुई रामनगरी अयोध्या

भगवान राम की नगरी अयोध्या में भी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव जैसा नजारा देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलित किए। रामनगरी वासियों ने लता चौक अयोध्या धाम में 'आशीर्वाद का दिया' प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

September 17, 2026

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दीपोत्सव

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर दीपक जलाए। अधिकारियों के अनुसार कर्तव्य पथ लगभग 1.25 लाख मिट्टी के दीयों से जगमगा उठा।

September 17, 2026

सीएम योगी ने यहां जलाया 'आशीर्वाद का दीया'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में भाग लिया और दीया जलाया। सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम मनाया गया। 

September 17, 2026

CM धामी ने की यमुना आरती

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना के पावन तट पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर कुल 2100 दीपों से मां यमुना का तट रोशन हो गया।

September 17, 2026

पटना के मरीन ड्राइव सीएम सम्राट ने जलाया दीया

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के मरीन ड्राइव में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

September 17, 2026

पीएम मोदी ने यूं जताया आभार

पीएम मोदी ने सभी का आभार जताते हुए अपने X पोस्ट में लिखा, हर तरफ से मिली शुभकामनाओं, स्नेह और आशीर्वाद के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। प्यार भरे हर शब्द की मैं बहुत कद्र करता हूँ और इनसे मुझे अपने लोगों की सेवा करने की नई ताकत मिलती है। मैं उन सभी लोगों की भी सराहना करता हूं जो दिन भर सेवा कार्यों में लगे रहे। आइए, हम सब मिलकर 'विकसित भारत' का निर्माण जारी रखें।

September 17, 2026

यह भी पढ़ें:  'खाने का ठिकाना नहीं...', PM मोदी के बर्थडे सेलिब्रेशन पर भड़के तेजस्वी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 September 2026 at 23:40 IST