'बाढ़ में 45 लाख से ज्यादा लोग मर रहे हैं, खाने का ठिकाना नहीं लेकिन जन्मदिन पर 100 करोड़...', PM मोदी के बर्थडे सेलिब्रेशन पर भड़के तेजस्वी यादव

PM मोदी के ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन पर तेजस्वी भड़क उठे और उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर कुछ सवाल उठाए। साथ ही बिहार सरकार के ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर तीखा हमला बोला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Samrat Choudhary & Tejashwi Yadav
Samrat Choudhary & Tejashwi Yadav | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश भर में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देश भर में चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ तो बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल खड़े कर दिए। PM मोदी के ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन पर तेजस्वी भड़क उठे और उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर कुछ सवाल उठाए।

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों और छात्रावासों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आदेश जारी किया था। आदेश में शिक्षकों से सक्रिय भागीदारी की भी अपील की गई। इस आदेश पर भी RJD नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

जबरन Happy Birthday to Modi Ji-तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “सरकारी आदेश वाला जबरन Happy Birthday to Modi Ji! देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब मार्गदर्शक मंडल की आयु सीमा पार कर चुके किसी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सरकारी आदेश निकाल 100 करोड़ के सरकारी खर्च पर स्कूलों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों जैसे सड़क, पुल, पार्क इत्यादि पर दीये जलाना कानूनी तौर पर अनिवार्य कर दिया गया है।”

 अंधभक्ति वाला सबसे मुश्किल पेपर-तेजस्वी

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक अब अध्यापन के बजाय छुट्टी के दिन रात 7-8 बजे स्कूल पहुंचकर दीये जलाएंगे, उनकी रखवाली करेंगे और UPSC पास नौकरशाह मोदी जी का स्तुतिगान करते हुए अंधभक्ति वाला सबसे मुश्किल पेपर पास करने की कोशिश करेंगे।

Advertisement

'100 करोड़ रुपए केवल दिया जलाने में व्यर्थ'

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और BJP के 'सेवा संकल्प' समारोह को लेकर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा, 'आज सभी को विश्वकर्मा पूजा की शुमकामनाएं। आपने देखा होगा कि 45 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ में मर रहे हैं, झेल रहे हैं उनको खाने-पीने का ठिकाना नहीं है लेकिन सरकार के पास उनकी व्यवस्था के लिए कुछ नहीं है। लेकिन पीएम मोदी के जन्मदिन पर जो बिहार सरकार का खजाना जो खाली हो चुका है उसमें से भी आप समझे कि बिहार के खजाने से 100 करोड़ रुपए केवल दिया जलाने में व्यर्थ किया जा रहा है।'

'ये जो आपदा आई है ये पैसा वहां लगाना चाहिए । लेकिन जिस प्रकार से विज्ञापन में अधिकारियों को लगाया जा रहा है, स्कूल में बच्चों से भी कराया जा रहा है शिक्षा पर ध्यान नहीं है लेकिन वो बच्चे दिया जरूर जलाएं। स्कूल में इमारत नहीं है, पंखा, कंप्यूटर नहीं है अच्छी शिक्षा बच्चों को नहीं मिल रही लेकिन बच्चों से जबरन दिया जलवाया जा रहा है...ये किस बात का दिया है? महंगाई, बेरोजगारी है, देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है...और आप दिया जलवा रहे हैं? बिहार में आई आपदा पर आपका ध्यान नहीं और यहां 100 करोड़ रुपए का दिया बर्बाद कर रहे हैं।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: विपक्ष के नेताओं ने PM को यूं दी बधाई,लेकिन केजरीवाल ने पहले कोसा फिर...
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड