अपडेटेड 2 February 2024 at 21:04 IST

'जनवरी में कार बिक्री का रिकॉर्ड टूटा...', दिल्ली के भारत मंडपम से PM Modi की हुंकार

Delhi News: पीएम मोदी ने भारत मंडपम से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर भारत को तीसरी अर्थव्यव्स्था बनाने का संकल्प लिया।

पीएम मोदी | Image: 'X'/ANI

Delhi News: पीएम मोदी ने भारत मंडपम से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर भारत को तीसरी अर्थव्यव्स्था बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि जनवरी में कार बिक्री का रिकॉर्ड टूटा है।

'समझदार को इशारा काफी'

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में पीएम मोदी ने कहा- 'अपने पहले कार्यकाल में मैंने एक वैश्विक स्तर की मोबिलिटी सम्मेलन की योजना बनाई थी। अपने दूसरे कार्यकाल में मैं देख रहा हूं कि बहुत प्रगति हुई है और मुझे विश्वास है कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भी... चलिए समझदार को इशारा काफी है।'

उन्होंने कहा- 'आज का भारत 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने के लिए आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोबिलिटी सेक्टर अहम भूमिका निभाने वाला है। मैंने लाल किले की प्राचीर से कहा था- "यही समय, सही समय है।" ये शब्द मैंने देश की जनता की क्षमता के कारण कहे।'

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के तीसरे टर्म में भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है।  पिछले 10 वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। पीएम मोदी ने कहा- 'आज भारत में बड़ी संख्या में Neo Middle Class बना है। जिसकी अपनी आशा है, अपनी आकांक्षाएं हैं। दूसरी ओर, आज भारत में Middle Class का दायरा भी तेजी से बढ़ रहा है। Middle Class की इनकम भी बढ़ रही है।'

उन्होंने आगे कहा- '2014 से पहले 10 साल में देश में करीब 12 करोड़ गाड़ियां बिकीं। हालांकि, 2014 के बाद से देश में 21 करोड़ से अधिक वाहन बेचे गए हैं। 10 साल पहले, लगभग 2,000 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे थे। हालांकि, अब 12 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में यात्री वाहनों में लगभग 60% की वृद्धि दर्ज की गई है।'

पीएम मोदी ने कहा- '2014 में भारत का पूंजीगत व्यय 2 लाख करोड़ रुपये से कम था। आज ये बढ़कर 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। यह घोषणा भारत के गतिशीलता क्षेत्र के लिए ढेर सारे अवसर लेकर आई है।'

ये भी पढ़ेंः 'लोगों से किया गया वादा निभा रहे हम...', UCC ड्राफ्ट मिलने के बाद CM धामी की पहली प्रतिक्रिया

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 February 2024 at 17:41 IST