अपडेटेड 29 July 2025 at 21:17 IST

नेहरू के ब्लंडर 'सिंधु जल समझौता' को अब भारत ने सुधारा है, खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेगा- लोकसभा में PM मोदी ने फिर दोहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेहरू के ब्लंडर 'सिंधु जल समझौता' को अब भारत ने सुधारा है। PM मोदी ने कांग्रेस की ऐतिहासिक गलतियां गिनाई।

सिंधु जल समझौते पर बोले प्रधानमंत्री मोदी | Image: ANI/ Republic

PM Modi in Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया है। उन्होंने कहा कि नेहरू के समय में हुए सिंधु जल समझौते को अब भारत ने सुधारा है। ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'जो लोग आज पूछ रहे हैं कि PoK वापस क्यों नहीं लिया गया, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि किसकी सरकार ने पाकिस्तान को PoK पर कब्जा करने का मौका दिया?

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से ही जो फैसले लिए गए, उनकी सजा आज तक देश भुगत रहा है। अक्साई चिन की जगह, पूरे क्षेत्र को ‘बंजर जमीन’ करार दिया गया, यह कहकर के देश की 38,000 वर्ग किलोमीटर जमीन हमें खोनी पड़ी। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को 80 फीसदी पानी दे दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस सोच के तहत यह फैसला लिया गया?

PM मोदी ने नेहरू के फैसलों पर उठाए सवाल? 

पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू के फैसलों की वजह से देश को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर थोड़ा सा विजन होता, थोड़ी सी समझ होती तो PoK वापस लेने का निर्णय हो सकता था। 

PM ने कांग्रेस की ऐतिहासिक गलतियां गिनाई  

  • पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि आजादी के बाद से ही जो फैसले लिए गए, उनकी सजा आज तक देश भुगत रहा है।
  • अक्साई चिन की जगह, उस पूरे क्षेत्र को ‘बंजर जमीन’ करार दिया गया, यह कहकर के देश की 38,000 वर्ग किलोमीटर जमीन हमें खोनी पड़ी।
  • मैं जानता हूं मेरी कुछ बातें चुभने वाली हैं। लेकिन 1962 और 1963 के बीच, कांग्रेस के नेता जम्मू कश्‍मीर के पुंछ, उरी, नीलम वैली और किशनगंगा को छोड़ देने का प्रस्ताव रख रहे थे। वो भी लाइन ऑफ पीस के नाम पर किया जा रहा था।
  • 1966 में रण ऑफ कच्छ पर इन्हीं लोगों ने मध्‍यस्थता स्वीकार की थी। एक बार फिर उन्होंने 800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पाकिस्तान को सौंप दिया।
  • 1965 की जंग में हाजी पीर पास को सेना ने वापस जीत लिया था, लेकिन कांग्रेस ने उसे फिर लौटा दिया।
  • 1971 में पाकिस्तान के 93 हजार फौजी हमारे पास बंदी थे। पाकिस्तान का हजारों वर्ग किलोमीटर एरिया हमारी सेना ने कब्जा किया था। हम बहुत कुछ कर सकते थे। उस दौरान, अगर थोड़ा सा विजन होता, थोड़ी सी समझ होती तो POK वापस लेने का निर्णय हो सकता था। वो मौका था, वो मौका भी छोड़ दिया गया। जब इतना सब कुछ था तो कम से कम करतारपुर साहिब को तो ले सकते थे।
  • 1974 में श्रीलंका को कच्चीतिवु गिफ्ट कर दिया गया। आज तक भारतीय मछुआरों की जान पर आफत आती है।
  • कांग्रेस दशकों से यह इरादा लेकर चल रही थी कि सियाचिन से सेना हटा दी जाए। 2014 में देश ने इनको मौका नहीं दिया नहीं तो आज सियाचिन भी हमारे पास नहीं होता। 
  • पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की ऐतिहासिक गलतियों की वजह से देश को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अब भारत ने इन गलतियों को सुधारने का फैसला किया है।

'सिंधु जल समझौता सबसे बड़ा धोखा था'- PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु जल संधि को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, यह समझौता देश के साथ बहुत बड़ा धोखा था। पीएम मोदी ने सवाल उठाया कि, आखिर किस सोच के तहत 80 फीसदी पानी पाकिस्तान को दे दिया गया? उन्होंने कहा, ‘जिस देश ने भारत को दुश्मन कहा, उसी को हमने पानी दिया। क्या ये कोई समझदारी थी?

लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 'कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया है। जो लोग आज पूछ रहे हैं कि PoK वापस क्यों नहीं लिया गया, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि किसकी सरकार ने पाकिस्तान को PoK पर कब्जा करने का मौका दिया। जवाब स्पष्ट है। जब भी मैं नेहरू जी की चर्चा करता हूं, तो कांग्रेस और उसका पूरा इकोसिस्टम बिलबिला जाता है... मैं एक शेर सुना करता था...  'लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई।' आजादी के बाद जो फैसले लिए गए, उनकी सजा देश आज तक भुगत रहा है।' 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की ऐतिहासिक गलतियों की वजह से देश को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अब भारत ने इन गलतियों को सुधारने का फैसला किया है। 

यह भी पढ़ें : 'पहलगाम हमले के 3 दिन बाद कांग्रेस कहने लगी- कहां गई 56 इंच की छाती'

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 29 July 2025 at 21:17 IST