अपडेटेड 12 January 2026 at 23:48 IST
'मैंने हमेशा युवा पीढ़ी पर भरोसा किया, आपकी प्रतिभा मुझे ऊर्जा देती है', विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद में बोले PM मोदी
दिल्ली के भारत मंडपम् में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। संबोधन में पीएम मोदी ने कहा 'मैंने हमेशा युवा पीढ़ी पर भरोसा किया है, आपकी प्रतिभा मुझे ऊर्जा देती है।'
सोमवार, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम् में आयोजित 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। अपने संबोधित में पीएम मोदी ने कहा 'मैंने हमेशा युवा पीढ़ी पर भरोसा किया है, आपकी प्रतिभा मुझे ऊर्जा देती है।
युवाओं की सफलता देश को ऊंचाई देती है। पीएम मोदी ने भारत में जेन Z का मिजाज क्या है? इस विषय पर भी अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत जेन-Z क्रिएटिविटी से भरा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री और इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने हमेशा युवा पीढ़ी पर भरोसा किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार के प्रयासों के बारे में बात की।
भारत का 'जेन Z' कितनी रचनात्मकता से भरा हुआ है-पीएम मोदी
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा 'आपने यहां जो प्रेज़ेंटेशन रखे वह दिखाता है कि हमारी अमृत पीढ़ी विकसित भारत के निर्माण के लिए कितनी संकल्पित है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि भारत में 'जेन Z' की मिजाज क्या है। भारत का 'जेन Z' कितनी रचनात्मकता से भरा हुआ है।'
डिजिटल इंडिया ने भारत में क्रिएटर्स का नया समुदाय खड़ा कर दिया है-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'डिजिटल इंडिया ने भारत में क्रिएटर्स का एक नया समुदाय खड़ा कर दिया है। भारत आज ऑरेंज इकोनॉमी यानी कल्चर, कंटेंट और क्रिएटिविटी का अभूतपूर्व विकास देख रहा है। हमारी जो कहानियां हैं रामायण, महाभारत बहुत कुछ है, क्या हम उसे गेमिंग की दुनिया में ले जा सकते हैं? पूरी दुनिया में गेमिंग एक बहुत बाज़ार है। हम अपनी पौराणिक कथाओं को लेकर भी गेमिंग की दुनिया में नए खेल ला सकते हैं।
2047 में हमारी आज़ादी के 100 साल पूरे होंगे-पीएम मोदी
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा '2047 में हमारी आज़ादी के 100 साल पूरे होंगे, वहां तक की यात्रा भारत के लिए भी अहम है और यही वह समय है जो आपके जीवन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। आपका सामर्थ्य भारत का सामर्थ्य बनेगा। आपकी सफलता भारत की सफलता को नई ऊंचाइयां जरूर देगी।'
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 January 2026 at 23:48 IST