Ritesh Pandey: प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय ने जन सुराज पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा- ऐसे काम करना मुश्किल...

Bihar: बिहार विधानसभा 2025 चुनाव में मिली करारी हार के बाद भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी छोड़ दी है। इस्तीफे का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा 'किसी राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर काम करना बहुत मुश्किल है।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bhojpuri singer ritesh pandey resigns jan suraaj party prashant kishor
प्रशांत किशोर को लगा बड़ा झटका; भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय पार्टी से दिया इस्तीफा | Image: X/@riteshpandeyrp

Bihar: बिहार विधानसभा 2025 चुनाव में मिली करारी हार के बाद भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार, 12 जनवरी को रितेश पांडेय ने एक्स पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी। रितेश के जाने से जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर को तगड़ा छटका लगा है, क्योंकि, रितेश पांडेय अपने और आसपास के इलाके में काफी चर्चित व्यक्ति थे। उनके काफी वोटर्स भी थे, जो अब जन सुराज से दूर जा सकते हैं। रितेश पांडेय ने बिहार के करगहर विधानसभा से चुनाव लड़ा था और वो हार गए थे।

राजनीतिक दल का सदस्य रहकर काम करना मुश्किल-रितेश पांडेय

जन सुराज पार्टी से इस्तीफा देते हुए रितेश पांडेय ने एक्स पर पोस्ट पर लिखा 'एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से मैंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। परिणाम अनुकूल नहीं रहे पर मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है क्योंकि, मैंने अपना काम ईमानदारी से किया।' 
आगे उन्होंने पोस्ट में लिखा 'खैर-अब उसी काम के माध्यम से आप सभी का सेवा जारी रखना है जिससे आप लोगों ने मुझ जैसे एक मामूली किसान परिवार के लड़के को इतना प्यार दुलार और सम्मान देकर यहां तक पहुंचाया। किसी राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर काम करना बहुत मुश्किल है। इसलिए आज मैं जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं। कम शब्दों में अपनी बात को कहने का प्रयास किया है। उम्मीद है आप लोग समझेंगे।'

करगहर विधानसभा से चुनाव लड़े थे रितेश पांडेय

भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने बिहार विधानसभा 2025 चुनाव में डेब्यू किया था। उन्होंने बड़े ही दमखम के साथ रोहतास जिले की करगहर सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उनको करारी हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर ने भी रितेश पांडेय के लिए जमकर प्रचार किया था। चुनाव में पार्टी को एक सीट भी नहीं मिली थी। 

ये भी पढ़ें: 'अब भी भाईचारा की दुहाई देते रहेंगे आप', राम मंदिर में अहद शेख ने की नमाज पढ़ने की कोशिश तो भड़के देवकीनंदन ठाकुर, दे डाली नसीहत

 

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड