अपडेटेड 9 July 2024 at 13:20 IST
मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं- मॉस्को में बोले PM मोदी
पीएम मोदी मंगलवार को भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे पहले पीएम मोदी मास्को में भारतीय प्रवासियों को संबोधित कर रहे हैं।
PM मोदी के रूस दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी मंगलवार को भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे पहले पीएम मोदी मास्को में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। मोदी के स्वागत के लिए मास्को में प्रवासी भारतीयों ने खास तैयारी की। रूस में मोदी को अपने बीच पाकर भारतीय बेहद खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं।
रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछले 10 सालों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है उसे देख कर दुनिया हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं भारत बदल रहा है... वो ऐसा क्या देख रहे हैं? भारत का कायाकल्प, भारत का नवनिर्माण वो साफ-साफ देख पा रहे हैं।
मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की खुशबू लेकर आया हूं-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आप सभी का यहां आने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं यहां अकेला नहीं आया हूं, मैं बहुत कुछ लेकर आया हूं। मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की खुशबू लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं..."
भारत-रूस संबंधों को नयी ऊंचाइयों तक ले जाना है-PM मोदी
मॉस्को में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-रूस संबंध आपसी विश्वास और आपसी सम्मान की मजबूत नींव पर बने हैं। हर भारतीय रूस को एक भरोसेमंद दोस्त,अच्छे-बुरे समय के साथी के रूप में देखता है। मैं भारत-रूस संबंधों को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने की खातिर अथक प्रयास करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन की तारीफ करता हूं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 9 July 2024 at 11:51 IST