अपडेटेड 9 July 2024 at 12:50 IST

'तीसरे टर्म में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य', मॉस्को में PM मोदी की गारंटी

मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे टर्म में मेरा लक्ष्य भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का है।

PM Modi addresses Indian Community in Russia
PM Modi addresses Indian Community in Russia | Image: Video screengrab

PM Modi In Moscow: मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज 9 जुलाई है और आज के दिन मुझे शपथ लिए पूरा 1 महीना हुआ है। आज से ठीक 1 महीने पहले 9 जून को मैंने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और उसी दिन मैंने एक प्रण लिया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में मैं तीन गुनी ताकत के साथ काम करूंगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि तीसरे टर्म में मेरा लक्ष्य भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का है। आज भारत वो देश है जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको सिस्टम है। 2014 में जब आप लोगों ने मुझे पहली बार देश की सेवा करने का मौका दिया तब कुछ सैकड़ों में स्टार्ट-अप हुआ करते थे, आज लाखों में है। आज भारत वो देश है जो रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट फाइल कर रहा है, रिसर्च पेपर पब्लिश कर रहा है और यही मेरे देश के युवाओं की शक्ति है। दुनिया भी हिंदुस्तान के नौजवानों के टैलेंट को देख कर अचंभित है।

मॉस्को में क्या बोले पीएम मोदी?

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''पिछले 10 सालों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है उसे देख कर दुनिया हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं भारत बदल रहा है, वो ऐसा क्या देख रहे हैं? भारत का कायाकल्प, भारत का नवनिर्माण वो साफ-साफ देख पा रहे हैं।

राष्ट्रपति पुतिन की तारीफ में क्या कहा?

भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तारीफ करते हुए कहा कि भारत और रूस के संबंधों के लिए मैं राष्ट्रपति पुतिन की सराहना करूंगा। उन्होंने दो दशकों से भी ज्यादा समय तक इस साझेदारी को मजबूती देने के लिए शानदार काम किया है। पिछले 10 सालों में मैं छठी बार रूस आया हूं और इन सालों में हम एक दूसरे से 17 बार मिले हैं। ये सारी बैठकें विश्वास और आदर को बढ़ाने वाली रही हैं। जब हमारे छात्र संघर्ष के बीच फंसे थे तब राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें भारत पहुंचाने में मदद की थी इसके लिए मैं उनका एक बार फिर आभार व्यक्त करता हूं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: रूस में विश्व चैंपियन टीम इंडिया की गूंज, PM मोदी बोले- आज का भारत आखिरी बॉल तक हार नहीं मानता

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 9 July 2024 at 12:50 IST