इन किसानों के अकाउंट में नहीं आएंगे किसान निधि की 21वीं किस्त के पैसे; चेक करें लिस्ट में आपका नाम तो नहीं, अगर हां तो कर लें ये काम
भारत सरकार की ओर से देश में करोड़ों की संख्या में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक लाभ दिया जाता है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read
भारत सरकार की ओर से देश में करोड़ों की संख्या में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक लाभ दिया जाता है। सरकार 2000 की कुल 3 किस्तों में 6000 रुपये का यह लाभ देती है। योजना की अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। 20वीं किस्त 4 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से जारी की थी।
अब किसानों को योजना की 21वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन आपको बता दें बहुत से किसानों को सरकार की ओर से जारी की जाने वाली 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं किन किसानों को नहीं मिलेंगे 20 किस्त के पैसे और इसके साथ ही जान लें कहीं इसमें आपका नाम भी तो नहीं शामिल।
इन किसानों को नहीं मिलेंगे 21वीं किस्त के पैसे
देश में करोड़ों किसान पीएम किसान योजना का लाभ लेते हैं। 20वीं किस्त के बाद अब किसानों को 21वीं किस्त का इतंजार है। बता दें 21वीं किस्त उन्हीं किसानों के खाते में जाएगी। जिन किसानों ने अब तक अपनी ईकेवाईसी पूरी करवा ली है और बाकी सभी जानकारी एकदम सही दर्ज है। जिन किसानों ने ईकेवाईसी नहीं करवाई है या जिनके दस्तावेजों में कोई भी जानकारी मेल नहीं खा रही। उनकी किस्त के पैसे रोक दिये जा सकते हैं।
आधार नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स या नाम में मामूली सी गलती भी किस्त अटकने की वजह बन सकती है। योजना के नियम साफ कहते हैं कि लाभ पाने के लिए रिकॉर्ड पूरी तरह सही और अपडेट होना जरूरी है। ऐसे में जिन किसानों की डिटेल्स में मिसमैच हैं उन्हें तुरंत सुधार कराना चाहिए और जल्द से जल्द eKYC पूरी करनी चाहिए। ताकि अगली किस्त जारी के होते ही आपके खाते में आ सके।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 9 August 2025 at 23:01 IST