सबका साथ-सबका विकास कोई नारा नहीं, ये मोदी की गारंटी है- राज्यसभा में PM की हुंकार
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमने भारत को सफलतापूर्वक शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचा दिया है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read
PM Narendra Modi Rajya Sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को एक बार फिर गारंटी दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी का दौर नए भारत की भोर है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास मात्र एक नारा नहीं, बल्कि ये मोदी की गारंटी है।
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी ने चर्चा का जवाब और इस दौरान उन्होंने एक कविता पढ़ी। पीएम मोदी ने कहा- "मोदी की गारंटी का दौर है, नए भारत की भोर। आउट ऑफ वारंटी चल रही दुकानें, खोजें अपनी ठौर।"
भारत आज 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमने भारत को सफलतापूर्वक शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के 10 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था नाजुक स्थिति में थी। कांग्रेस सरकार नीतिगत पंगुता के लिए जानी जाती थी। दूसरी ओर, हमारे 10 सालों में भारत शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है। हमारे 10 साल बड़े और निर्णायक फैसलों के लिए याद किए जाएंगे।’
राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद
उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में हम सभी को 4 सबसे बड़े मुद्दों के बारे में विस्तार से संबोधित किया जातियां। ये 4 जातियां हैं- युवा, महिलाएं, गरीब और हमारे अन्नदाता। हम जानते हैं कि इनकी समस्याएं और सपने एक जैसे हैं। इन चारों वर्गों की समस्याओं को हल करने के तरीके भी एक जैसे हैं।'
अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में भारत की क्षमता, ताकत और उज्ज्वल भविष्य के बारे में बात की और संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 7 February 2024 at 16:58 IST