'युवराज को स्टार्टअप बना कर दिया है...', राहुल और कांग्रेस पर मोदी का जोरदार हमला

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने भाषण में राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने युवराज को एक स्टार्टअप बनाकर दिया है अभी वो नॉन स्टार्टर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | Image: Sansad TV

PM Narendra Modi: कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनका मानना है कि सबसे पुरानी पार्टी अपनी सोच के मामले में 'पुरानी' हो गई है। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस पार्टी के पास अपने नेता और नीति की कोई गारंटी नहीं, वह मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रही है।

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने देश को जाति और भाषा के नाम पर बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ी वह आज लोकतंत्र और संघवाद पर व्याख्यान दे रही है।

राहुल और कांग्रेस पर मोदी का जोरदार हमला

इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार कटाक्ष किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने अपने युवराज को एक स्टार्टअप बनाकर दिया है अभी वो नॉन स्टार्टर है। ना तो लिफ्ट हो रहा है, ना लॉन्च हो रहा है।’

यह भी पढ़ें: राज्यसभा में PM मोदी ने Manmohan Singh का क्यों लिया नाम, किस वाकये का किया जिक्र?

कांग्रेस पर लगाया नैरेटिव फैलाने का आरोप

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर देश के बारे में नकारात्मक बातें फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने नैरेटिव फैलाया, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय संस्कृति और मूल्यों में विश्वास करने वाले लोगों को हीन भावना से देखा जाने लगा। दुनिया अच्छी तरह से जानती है कि यह नैरेटिव कहां आ रहा था। 'मेड इन फॉरेन' को स्टेटस सिंबल बना दिया गया।”

पीएम ने जाति-जनगणना के उस मुद्दे को भी खारिज कर दिया, जिस पर कांग्रेस अभियान चला रही है। पीएम मोदी ने कहा, "जिस कांग्रेस ने कभी ओबीसी को पूरा आरक्षण नहीं दिया, कभी सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहेब को भारत रत्न के लायक नहीं समझा, वो केवल अपने परिवार को भारत रत्न देती रही। वे अब हमें उपदेश दे रहे हैं और सामाजिक न्याय का पाठ सिखा रहे हैं। जिनके पास नेता के रूप में कोई गारंटी नहीं है, वे मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस सोच से आउटडेटेड हो चुकी है, 40 ना पार करना उसके लिए बड़ी चुनौती', बोले PM मोदी

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 7 February 2024 at 15:45 IST