केरल रैली में पीएम मोदी ने किया इन फिल्मों का जिक्र, 'धुरंधर' का नाम लेकर विरोधियों पर साधा निशाना
PM Narendra Modi in Thiruvalla: केरल रैली में पीएम मोदी ने कई फिल्मों का जिक्र किया है। इसमें रणवीर सिंह 'धुरंधर' का नाम लेकर विरोधियों पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा है।
PM Narendra Modi in Thiruvalla: नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवल्ला में आयोजित की गई चुनावी रैली के दौरान विपक्षी दलों पर तीखा वार किया है। अपने संबोधन में उन्होंने बीते सालों से रिलीज हुईं कुछ फिल्मों और राजनीतिक मुद्दों को लेकर विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए फिल्मों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कई और बातें बोलीं हैं।
फिल्मों के जरिए झूठ फैलाने का आरोप
तिरुवल्ला की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि 'केरला फाइल्स', 'धुरंधर' और 'केरला फाइल्स' जैसी फिल्मों को लेकर विपक्षी दलों द्वारा गलत जानकारी फैलाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन फिल्मों के जरिए से जनता के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश की गई है। साथ ही उन्होंने 'कश्मीर फाइल्स' का भी जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर राजनीतिक लाभ के लिए भ्रामक बातें फैलाई गईं हैं।
CAA और अन्य मुद्दों पर भी बोले पीएम
प्रधानमंत्री ने नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA का जिक्र करते हुए कहा कि जब यह कानून लागू किया गया था। विपक्ष ने इसे लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई थीं, लेकिन अब तक इससे देश में कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि FCRA और यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे मुद्दों पर भी जनता को गुमराह किया जा रहा है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में सबरीमाला मंदिर से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई और अब वहां चोरी और लूट के मामलों में कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने एलडीएफ सरकार पर आरोप लगाया कि वह इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से बच रही है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में जनता का फैसला ही तय करेगा कि केरल में किसकी सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि अगर एनडीए की सरकार बनती है तो एलडीएफ और यूडीएफ को उनके कथित गुनाहों की सजा मिलेगी और भ्रष्टाचार का पैसा वापस लिया जाएगा।
केरल चुनाव की स्थिति
बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होने हैं। फिलहाल राज्य में सत्ता एलडीएफ के पास है और इस बार मुकाबला एलडीएफ और यूडीएफ के बीच कड़ा माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी भी इस चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है और राज्य में अकेले चुनाव लड़ रही है। यह चुनाव राज्य की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 08:06 IST